एक्सप्लोरर

UP: अतीक अहमद का चचेरा भाई असलम उर्फ 'मंत्री' गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

Atiq Ahmed cousin Arrested: असलम उर्फ 'मंत्री' को प्रयागराज पुलिस की ऑक्टोपस टीम ने गिरफ्तार किया है. असलम के खिलाफ रंगदारी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं. असलम, अतीक की प्रॉपर्टी का काम देखता था.

Aslam Arrested: अतीक अहमद का चचेरा भाई असलम उर्फ मंत्री गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने असलम उर्फ मंत्री पर दस हजार का इनाम घोषित किया था. प्रयागराज पुलिस की ऑक्टोपस टीम ने गिरफ्तार किया है. असलम उर्फ मंत्री पर पूर्व में रंगदारी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं. प्रयागराज पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है.

कई दिनों से पुलिस को थी 'मंत्री' की तलाश

असलम उर्फ 'मंत्री 'अतीक अहमद की प्रॉपर्टी से जुड़ा काम काज देखता था. कई जगहों पर ज़मीन कब्जा करने के लिए लोगों को डराता धमकाता था. प्रयागराज पुलिस काफी दिनों से असलम उर्फ 'मंत्री' की तलाश कर रही थी. शातिर अपराधी पकड़ने के लिए प्रयागराज पुलिस इन दिनों 'ऑपरेशन ऑक्टोपस' अभियान चला रही है. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देशन में ये ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

वांडेट अपराधी था असलम

बता दें कि पुलिस लगातार अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में अब असलम पुलिस के हत्थे चढ़ा है. कई मुकदमों में वह वांटेड भी था.

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: उत्तरकाशी में 45 मीटर ड्रिलिंग पूरी, अगले चरण की खुदाई शुरू, आज रात होगी मजदूरों की जिंदगी की सुबह!

बता दें कि अतीक की करोड़ों की नामी-बेनामी संपत्तियां हैं. पता चला है कि इसकी और इसके परिवार के नाम कई और संपत्तियां नोएडा में भी हैं. इस संपत्ति की तलाश के लिए हाल ही में कमिश्नरेट प्रयागराज की ओर से नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक पत्र भेजा गया था. इस पर अमल करते हुए एसीईओ संजय खत्री ने प्राधिकरण के सभी विभागों को निर्देशित किया था कि सात दिनों के अंदर अतीक अहमद से जुड़ी सभी प्रापॅटी की डिटेल निकाली जाए. 

इस साल अप्रैल में भाई अशरफ संग अतीक के मारे जाने के बाद अतीक का परिवार इन बची हुई संपत्तियों को मैनेज करने के लिए परेशान है. पता चला है कि पिछले कुछ समय से परिवार नोएडा की प्रॉपर्टी बेचने की फिराक में है. अतीक के बेटों के दोस्त सौदा तय कर रहे हैं. कई रिश्तेदार भी इसमें लगे हैं. पुलिस अवैध रूप से अर्जित करोड़ों की जमीन की तलाश में है. इस क्रम में पत्र नोएडा प्राधिकरण को भेजा गया. पत्र में स्पष्ट है कि अतीक समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर 14 (आई) एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है. इस क्रम में अतीक अहमद, अतीक की पत्नी शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनम और अतीक के पुत्र अली, उमर, असद, एहजम और आबान की संपत्ति का विवरण तलाशने के लिए कहा गया है. एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि नोएडा में लैंड, ग्रुप हाउसिंग, इंडस्ट्री, कमर्शियल के अधिकारी डीजीएम, एजीएम को पत्र से अवगत करा दिया गया है. विवरण मिलते ही इसकी जानकारी कमिश्नरेट प्रयागराज को दी जाएगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget