एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Case: माफिया अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारों की आज होगी पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे पेश

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या की आज कोर्ट में पेशी होगी. तीनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे.

Atiq Ahmed and Ashraf Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की खुलेआम हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद सरेआम माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले तीन आरोपियों ने आत्म समर्पण कर दिया था. फिलहाल आज इस मामले में मौके से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या की कोर्ट में पेशी होगी. 

आज तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर तीनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा. जानकारी के अनुसार आज जिला जज की अदालत तीनों शूटर्स पर चार्ज फ्रेम करेगी. इस दौरान हत्यारोपियों लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य के वकील गौरव सिंह पैरवी करते नजर आएंगे. वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार शूटर सनी सिंह ने अभी अपना वकील नहीं किया है.

प्रतापगढ़ की जेल में बंद तीनों शूटर्स

फिलहाल आज की सुनवाई में सनी सिंह की तरफ से भी कोई वकील आने का अंदाजा लगाया जा रहा है. बता दें कि शूटर्स पर एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होना है. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर तीनों शूटर्स को अभी प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद किया गया है.

एसआईटी की जांच अब भी जारी

बता दें कि इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने 56 पन्नों में आरोपपत्र दाखिल किया है. इसके साथ ही तकरीबन 2000 पन्ने की केस डायरी है. तीनों आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल होने के बाद सीजेएम कोर्ट ने इस मामले को जिला की अदालत को रेफर कर दिया था. फिलहाल चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी एसआईटी ने अपनी जांच खत्म नहीं की है. एसआईटी की टीम अभी इस मामले से अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:
Lucknow News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या, मौके से पिस्टल बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget