एक्सप्लोरर

यूपी में जीत के लिए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी का 'बिहार फार्मूला' तैयार !

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब मुस्लिमों को ताश का जोकर नहीं बल्कि रिंग मास्टर बनने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि ये चुनावों के बाद तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

Uttar Pradesh Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2022 के फरवरी-मार्च में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं. लेकिन उससे 7-8 महीना पहले ही यूपी में सियासी कैरम पर राजनीतिक पार्टियां अपनी गोटियां सेट करने में जुट गई हैं. गुरुवार को जब एआईएमआईएम सांसद और पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहले लखनऊ पहुंचे और फिर बहराइच में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया तो इस तपा देने वाले जुलाई के महीने में सियासी तपिश को और बढ़ा दिया.

यूपी में एआईएमआईएम का बहराइच में खुला वो पहला दफ्तर है जिसका उद्घाटन खुद ओवैसी ने किया है. बहराइच में असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब मुस्लिमों को ताश का जोकर नहीं बल्कि रिंग मास्टर बनने का समय आ गया है.

ओमप्रकाश राजभर से मिले ओवैसी

वहीं बहराइच जाने से पहले लखनऊ में सांसद ओवैसी ने भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की. दोनों के बीच बैठक मेरियट होटल में तकरीबन 40 मिनट तक चली और उसके बाद असदुद्दीन ओवैसी बहराइच के लिए निकल गए. बहराइच में पार्टी का दफ्तर खोलने के पीछे भी एआईएमआईएम की एक सोची समझी रणनीति है क्योंकि बहराइच और उसके आसपास का इलाका मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है. कुछ समय पहले ओवैसी ने यह कहा था कि वह उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे.

दरअसल, यूपी में लगभग 110 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या 34-38 फीसदी है, वहीं 44 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम वोटर्स 40 से 46 फ़ीसदी के आसपास हैं और 11 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम वोटर्स की संख्या 52 से लेकर 64 फीसदी तक है. जाहिर सी बात है कि ओवैसी की निगाह इसी वोट बैंक पर है.

ओवैसी की उत्तर प्रदेश में भी बिहार फॉर्मूला अपनाने की तैयारी

लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये चुनावों के बाद तय करेंगे कि यहां मुख्यमंत्री कौन बनेगा. इशारों इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अब यूपी में डेवलपमेंट की राजनीति चलेगी. एम वाई फैक्टर नहीं चलेगा बल्कि ए टू जेड गठबंधन चलेगा. ओवैसी की उत्तर प्रदेश में भी बिहार फॉर्मूला अपनाने की तैयारी है क्योंकि बिहार के चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने 20 उम्मीदवारों को उतारा था जिनमें से 5 को जीत मिली थी. इस तरह से उनका जीत का प्रतिशत तकरीबन 25 फीसदी के आसपास था और कुछ ऐसे ही रणनीति यूपी में भी ओवैसी और उनकी पार्टी तैयार कर रही है.

वहीं ओवैसी के उत्तर प्रदेश दौरे पर सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का साफ तौर पर कहना है कि ओवैसी के उत्तर प्रदेश आने से बीजेपी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.  जो लोग ओवैसी और उनकी पार्टी को वोट देते हैं वह कभी भी बीजेपी को वोट नहीं देते हैं.

यह भी पढ़ें-

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के साथ खड़ा है प्रशासन, ऐसी गुंडागर्दी की उम्मीद नहीं थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget