एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम जन्मभूमि समेत सभी प्रमुख मंदिरों में भगवान को लगाया गया 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग, जानें- क्या रहा खास

अयोध्या में अन्नकूट पर्व का एक अपना अलग विशेष महत्व है. अयोध्या के लगभग सभी बड़े मंदिरों में 56 प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और दीपावली के अगले दिन भगवान को भोग लगाए जाते हैं.

अयोध्या: जिनको देखने के लिए आंखें 14 वर्ष तक तरसी हों वो प्रभु श्री राम जब अयोध्या लौटे तो खुशी और उल्लास का माहौल भला क्यों ना हो. त्रेता युग में भगवान श्रीराम के आगमन के अगले दिन उनके लिए राज महल में 56 प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे और पूरे राज्य के निवासियों के लिए इन्हीं 56 प्रकार के भोजन की व्यवस्था की गई थी.

भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है उसी समय से दीपावली के अगले दिन अयोध्या के मंदिरों में आरती के बाद भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है और इस प्रसाद को ग्रहण करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इस बार का अन्नकूट महोत्सव इसलिए और खास हो जाता है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस बार भव्य तरीके से रामलला को राम जन्मभूमि परिसर में ही 56 भोग लगाए गए और उस प्रसाद को सभी को बांटा भी गया.

अन्नकूट पर्व का विशेष महत्व अयोध्या में अन्नकूट पर्व का एक अपना अलग विशेष महत्व है. अयोध्या के लगभग सभी बड़े मंदिरों में 56 प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और दीपावली के अगले दिन भगवान को भोग लगाए जाते हैं. इसके पीछे की मान्यता यह है कि जब लंका विजय के बाद भगवान राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या आए तो उनके आने की खुशी में पूरे अयोध्या को दीपों से सजा दिया गया था और खुशियां मनाई गईं थीं.

राज्य के लोगों को भी आमंत्रित किया गया था अयोध्या राजमहल को यह बात भलीभांति मालूम थी कि वनवास के दौरान उपजी परिस्थितियों के बीच श्री राम और माता सीता अधिकतर समय कंदमूल खाकर ही रहते थे इसीलिए उनके लिए 56 तरह के विशेष व्यंजन बनाए गए थे. दीपावली के अगले दिन बनाए जाने वाले इन व्यंजनों को खाने के लिए पूरे राज्य के लोगों को भी आमंत्रित किया गया था. यह अयोध्या में भगवान राम के आने की खुशी थी और इस उल्लास में सबको साथ शामिल करने की अभिलाषा थी इसीलिए अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव का विशेष महत्व है.

इस बार खास रहा अन्नकूट महोत्सव राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी भी अभिभूत हैं क्योंकि सदियों के बाद यह पहला मौका है जब बिना किसी प्रतिबंध के रामलला को 56 प्रकार के भोग लगाए गए. यह उनके लिए सबसे बड़ा मौका रहा क्योंकि इसके पहले रामलला तिरपाल में थे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सारे कार्य रिसीवर की अनुमति से ही होते थे, इसलिए इस बार अन्नकूट महोत्सव बड़ा खास रहा और बिना किसी विध्न बाधा के शांति पूर्वक रामलला को 56 प्रकार के भोग लगाए गए.

ये भी पढ़ें:

केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दर्शन-पूजन करने के बाद किया ये काम

अयोध्या: दीयों से राम लिखकर मुस्लिम समुदाय ने मनाई दिवाली,जिला पंचायत सदस्य बोले-राम हमारे पूर्वज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
CM योगी बोले, 'जेवर अब जंगलराज नहीं मंगलराज की पहचान, देश के 55% मोबाइल नोएडा में बन रहे'
Bijnor News: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
बिजनौर: रील बनाने की सनक, मरे हुए सांप को मुंह में डाला, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
हरदोई: पत्नी के सामने प्रेमिका को घर लाया पति, सुबह एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव
हरदोई: पत्नी के सामने प्रेमिका को घर लाया पति, सुबह एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget