एक्सप्लोरर

Amroha: 'यातनाओं से मरना ही अच्छा...' साथी शिक्षकों और BSA से तंग कर स्कूल प्रिंसिपल ने उठाया खौफनाक कदम

Amroha Teacher Suicide Case: अमरोहा में एक स्कूल प्रिंसिपल ने साथी अध्यापकों की प्रताड़ना से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है.

Amroha News Today: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ने साथी अध्यापकों और बीएसए के उत्पीड़न से तंग आत्महत्या कर लिया. मृतक प्रिंसिपल ने खौफनाक कदम उठाने से पहले 18 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी पहुंच गए.

मृतक प्रिंसिपल की पहचान संजीव के रुप में हुई है. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में इसके लिए स्कूल के दो शिक्षकों और बीएसए को जिम्मेदार ठहराया है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल सुबह जल्दी स्कूल आ गए थे. उन्होंने स्कूल ऑफिस में ही खुद को फांसी लगा लिया. 

आत्महत्या की खबर से मचा हड़कंप
इस घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब स्कूल के अन्य अध्यापक और छात्र जब मौके पर पहुंचे. प्रिंसिपल के आत्महत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर कमरे को सील कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक संजीव अमरोहा के गजरौला थाना इलाके के सुल्तानठेर गांव में आदर्श जूनियर हाई स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे. वह मूल रूप से बछरायूं इलाके के जमनाबाद गांव के रहने वाले हैं.  प्रिंसिपल का स्कूल के ही दो साथी अध्यापकों से विवाद चल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. 

सुसाइड में क्या है लिखा?
संजीव कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा, "मैं अपने साथी अध्यापकों राघवेंद्र सिंह, सरिता सिंह और बीएसए मैडम से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा हूं. राघवेंद्र और सरिता गाली गलौज करते हैं, उनकी यातनाओं से मरना ही अच्छा है. मैं उनकी दबंगई 2 अप्रैल 2019 से झेल रहा हूं."

सुसाइड में उन्होंने आगे लिखा, "मैं इनकी जांच सीबीआई से करवाना चाहता हूं. मेरी सभी अधिकारियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जांचकर्ता मुरादाबाद मंडल का ना हो क्योंकि उनकी दबंगई पूरे मंडल में चलती है. प्रताड़ना की सारी दास्तां सुसाइड रजिस्टर में लिखा है जो 18 पेज का है.

प्रिंसिपल संजीव ने आगे लिखा, "जब तक डीएम साहिबा और बीएसए मैडम न आएं तब तक मेरी बॉडी को छूना नहीं है. मेरे पास स्कूल का कोई सामान नहीं है. दोनों टैबलेट नई वाली सब में रखे हैं. परिमा शर्मा को स्कूल का इंचार्ज बनाना है वह सबसे सीनियर टीचर हैं."

मृतक के बेटे ने लगाए ये आरोप
मृतक प्रिंसिपल के बेटे अनुज सिंह ने बताया कि स्कूल टीचर पिता को प्रताड़ित करते थे. हर रोज लड़ाई करते थे. उन्होंने बताया कि आज घर से वह 7 बजे निकले थे. दूसरे टीचरों ने शव लटकता देखकर इसकी सूचना मुझे दी. 

अनुज सिंह ने बताया कि पिता ने व्हाट्सएप पर मुझे मैसेज भी किया था, लेकिन देखने से पहले डिलीट कर दिया था. कल रात से वे परेशान दिख रहे थे. हमने उनसे पूछा भी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया. 

डीएम ने गठित की जांच कमेटी
अमरोहा जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि कंपोजिट स्कूल के प्रधानाचार्य के जरिये आत्महत्या करने की जानकारी मिली है. हमने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है. 

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बस्ती में हैवानियत, युवती को ब्लैकमेल कर 5 साल तक गैंगरेप, नेपाल तक ले गए आरोपी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget