एक्सप्लोरर

बस्ती में हैवानियत, युवती को ब्लैकमेल कर 5 साल तक गैंगरेप, नेपाल तक ले गए आरोपी

Basti Rape: पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका कई बार रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. जिसके बाद वो ब्लैकमेल कर पिछले पांच सालों से उसका रेप कर रहे हैं.

Basti Rape: उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका कई बार रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. जिसके बाद वो ब्लैकमेल कर पिछले पांच सालों से उसका रेप कर रहे हैं. यही नहीं आरोपी उसे नेपाल तक ले गए जहां उन्होंने होटल के कमरे में रेप किया. 

पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि लालगंज थाने में भी पुलिस उसे इंसाफ़ देने की बजाय आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी रही. युवती ने दो एसपी से भी शिकायत की जिसके बाद सिर्फ़ एक ही आरोपी पर मुक़दमा दर्ज किया गया है. 

नशीली चाय पिलाकर किया रेप
पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया कि वो साल 2019 में लालगंज स्थित सहज जन सेवा केंद्र पर फोटो कॉपी कराने गई थी. इस दुकान वाले ने सर्दी का हवाला देकर दुकान के अंदर बुला लिया और चाय पिलाई. चाय पीने के बाद वो बेहोश सी होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने दुकान के पीछे ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंदाम दिया. 

आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद वो उसे ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी ने न सिर्फ़ ख़ुद बल्कि अपने दोस्तों से भी उसका रेप कराया. बेमानी के डर से वो चुपचाप सारे ज़ुल्म सहती रही. इस बीच आरोपी उसे एक बार नेपाल भी ले गए, जहां पांच लोगों ने उसके साथ होटल के कमरे में रेप किया. पांच साल तक उसके साथ रेप का ये सिलसिला चलता रहा. 

पीड़िता ने इस संबंध में लालगंज थाने में भी शिकायत की लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय उसे ही प्रताड़ित कर रही है, जिसके बाद तंग आकर उसने एसपी से शिकायत की है. युवती का कहना है कि जब से उसके घर में इस बारे में पता चला है उन्होंने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है. अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो अपनी जान दे देगी. 

एक आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज
पीड़िता ने एसपी 18 सितंबर को शिकायत की थी, जिसमें एक आरोपी के नाम का ज़िक्र था. जिसके बाद 25 सितंबर को वो फिर से एसपी से मिली, जिसमें उसने पांच आरोपियों के नाम का जिक्र किया है. लेकिन लालगंज पुलिस ने उसकी पुरानी शिकायत के आधार पर सिर्फ एक आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस बाक़ी चार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है. 

वहीं रुदौली सर्कल के सीओ संजय सिंह ने कहा कि युवती की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सुबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पहले दी गई शिकायत में एक आरोपी विक्रम का नाम था.  उसके बाद दूसरी शिकायत में गैंगरेप करने वाले पांच आरोपियों के नाम हैं. पुलिस ने कहा कि इस मामले में सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

UP News: 'मानसिक विकृति के ऐसे नेता...' संगीत सोम की जाति बताने वाले बयान पर भड़के अजय राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget