एक्सप्लोरर

'अंबेडकर हैं तो हम हैं', अमित शाह के बयान पर पोस्टर वार, सपा नेता ने लगाए होर्डिंग्स

Ambedkar Controversy: सपा कार्यकर्ता ने लखनऊ में 1090 चौराहे पर पोस्टर लगाया है. जिसमें अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई है. इस पोस्टर में ऊपर की ओर लिखा है- 'हक है, दम है... अंबेडकर हैं तो हम हैं.'

Ambedkar Controversy: संसद में बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को पूरे दमखम के साथ उठा रही है तो वहीं अब इसमें सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स की भी एंट्री हो गई है. सपा की ओर लखनऊ में राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी ने अंबेडकर के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं जिस पर लिखा है कि अंबेडकर हैं तो हम हैं. 

समाजवादी पार्टी अक्सर इस तरह की पोस्टर पॉलिटिक्स के लिए जानी जाती है. सपा के पोस्टर कई तरह के सियासी संकेत देते हैं और अब इन तमाम बातों के बीच अब समाजवादी पार्टी ने अमित शाह के बयान को लेकर भी पोस्टर के जरिए पलटवार किया है. 

लखनऊ के मुख्य चौराहे पर लगाया पोस्टर
ये पोस्टर राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तोकिद खान गुर्जर की ओर से लगवाए गए हैं. सपा कार्यकर्ता ने लखनऊ में 1090 चौराहे पर पोस्टर लगाया है. जिसमें अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई है. इस पोस्टर में ऊपर की ओर लिखा है- 'हक है, दम है... अंबेडकर हैं तो हम हैं.'

दरअसल गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में अंबेडकर पर बोलते हुए कहा था कि अंबेडकर-अंबेडकर करना विपक्ष के लिए फैशन बन गया है अगर इतनी बार भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता. उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेसी बसपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमित शाह के बयान को बाबा साहेब का अपमान बताया और कहा कि जिनका मन विद्वेष से भरा है वो देश क्या चलाएंगे. 

'18 सालों में 25 बार घर से भाग चुकी है पत्नी', परेशान पति ने एसएसपी से लगाई जिंदगी बचाने की गुहार

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा में भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा किया था. सपा इसे आसानी से छोड़ना नहीं चाहती है. इसलिए सदन से लेकर सड़क और जन-जन तक इस मुद्दे पर को पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर से प्लान बनाया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget