एक्सप्लोरर

अमित शाह ने यूपी दौरे के दौरान सीएम को सराहा, कहा- दंगाग्रस्त प्रदेश में कानून का राज लाए योगी आदित्यनाथ

गृह मंत्री ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में 'उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज' की आधारशिला रखी. इसके बाद अपने संबोधन में सीएम योगी की जमकर तारीफ की.

लखनऊः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्‍यादा संख्‍या उत्तर प्रदेश में है. पूर्ववर्ती सरकारों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने दंगाग्रस्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है.

गृह मंत्री ने लखनऊ में रखी यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की आधारशिला
गृह मंत्री ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पिपरसंड, सरोजनी नगर में 'उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज' की आधारशिला रखने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'अखबारों को पढ़ता रहता हूं, रोज बयान आते हैं और चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में है.' राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है.

अमित शाह ने कहा- दंगाग्रस्त प्रदेश में कानून का राज लाए सीएम योगी
पहले की सपा सरकार की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा, 'पहले पश्चिम से लोग घर छोड़कर भाग रहे थे, महिलाएं असुरक्षित थी, दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं लेकिन 2017 में भाजपा ने एक वादा किया था कि यूपी को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से ठीक बनाएंगे और विकसित राज्य बनाएंगे और आज 2021 में गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने दंगाग्रस्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है.’’

44 योजनाओं में यूपी सबसे आगे- शाह का दावा
उन्होंने दावा किया, ' विकास की 44 योजनाओं में देश में उप्र सबसे आगे हैं. योगी और उनकी टीम ने देश की 44 योजनाओं में सर्वप्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया है. उत्तर प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है, चाहे औद्योगिक निवेश की बात हो, चाहे कानून व्यवस्था ठीक करने की बात हो, गरीब किसान के खाते में धन देने की, शौचालय बनाने की, सिलेंडर देने या बिजली पहुंचाने या भ्रष्‍टाचार को खत्म कर भ्रष्टाचारियों में भय पैदा करने की बात हो, हर क्षेत्र में योगी के नेतृत्व में उत्‍कृष्‍ट कार्य किया गया है.'

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कहा,' बाढ़ आने पर, कोरोना के संकट के वक्त, किसानों के भूख से मरने पर ये लोग दिखाई नहीं पड़ते. जब किसानों के कर्ज माफ करने थे तो आप मौज-मस्ती में व्‍यस्‍त थे लेकिन चुनाव नजदीक आएगा तब आप जरूर दिखेंगे.'उन्होंने कहा, 'परिवारवाद को उखाड़ फेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है और उप्र की जनता से निवेदन है कि चहुंमुखी विकास को देखिए और उसका समर्थन करिए.

यह भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: जानें बीते एक महीने में कितने बढ़े दाम, कोरोना काल में लगा पेट्रोल का शतक

Airstrike on Taliban Terrorists: तालिबान पर अफगानिस्तान की बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक कर 254 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget