एक्सप्लोरर

Aligarh News: जलभराव-पोखरे पर दबंगों के कब्जे से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, कलेक्टर ने दिया ये आदेश

Samajwadi Party Protest in Aligarh: अलीगढ़ के कोल तहसील के सिकरना गांव के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं. शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया.

Aligarh News Today: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और महिला ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है. गांव में जलभराव की समस्या के निपटान को लेकर सपा जिला अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की है. 

सपा नेताओं ने इस दौरान मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों पर सवाल खड़े किए. समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर ने प्रशासन से ग्रामीणों को जल भराव से मुक्ति दिलाने और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ का है. जहां जल भराव की समस्या से तंग आकर दर्जनों ग्रामीणों ने सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर के नेतृत्व में अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया है. ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पोखर पर भू-माफिया ने कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत दर्जनों बार अधिकारियों से की  गई है. इसके उलट अधिकारियों के जरिये लीपा पोती करके शिकायतों को कूड़े में डाल दिया जाता है. यही वजह है कि आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ.

इससे नाराज होकर गांव की दर्जनों महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट अलीगढ़ पर प्रदर्शन किया है. महिलाओं का कहना है कि वह जलभराव की समस्या से लंबे समय से परेशान हैं और इसकी वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है. इस मौके पर ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

'दबंगों ने किया पोखरे पर अवैध कब्जा'
यह पूरा मामला अलीगढ़ जिले के कोल तहसील के सिकरना गांव का है, जहां गांव की पोखर पर दबंगों ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया है. इसकी वजह से गांव का सारा पानी सड़कों पर बहता है. जल निकासी न होने की वजह पूरा गांव जलभराव की समस्या से जूझ रहा है.

कई बार शिकायत के बावजूद भी जब निस्तारण नहीं हुआ तो दर्जनों महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. महिलाओं ने जिलाधिकारी अलीगढ़ से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया. इस पर जिला अधिकारी ने उन्हें समस्या का समाधान करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.

सपा जिला अध्यक्ष का सरकार पर तंज
समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर ने बताया कि लंबे समय से गांव स्थिति बदहाल है, विकास कार्य ना होने की वजह से गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं. गांव की पोखर पर भू-माफियाओं का कब्जा है.

लक्ष्मी सिंह धनगर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "एक तरफ मौजूदा सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. दूसरी तरफ शिकायत के बावजूद भी भू-माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही."  

समस्या से जल्द मिलेगी निजात
अलीगढ़ जिला अधिकारी विशाख जी अय्यर ने आम लोगों को जल्द ही समस्या से निजात दिलाने का वादा किया है. उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह धनगर समेत अन्य ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत पत्र को अधीनस्थ अधिकारियों को भेजने की बात कही गई है. 

ये भी पढ़ें: बिजनौर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी बकरियां चुरा ले गए चोर, उड़ाई दावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget