एक्सप्लोरर

Aligarh News: रमजान के रोजे और नवरात्रि के व्रत एक साथ रखेंगी रूबी आसिफ खान, मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

UP News: रूबी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी की जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष हैं और घर में गणेश प्रतिमा रखने और पूजा के लिए कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं थीं, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी.

Aligarh News: अलीगढ़ (Aligarh) में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करती रूबी आसिफ खान इस बार फिर नवरात्रि के व्रत रख रही हैं. वह सुबह माता दुर्गा की पूजा कर पूरे दिन व्रत रखती हैं. अब जबकि रमजान का महीना भी शुरू हो रहा है तो वह नवरात्रि के व्रत और रोजे साथ-साथ रखेंगी. उनका मानना है कि मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि हिंदू और मुस्लिम सब एक हैं. उनके बीच में कोई भी भेदभाव नहीं है. वह तो कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि यह भेदभाव खत्म हो. मुझे उन लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

रूबी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी की जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष हैं और घर में गणेश प्रतिमा रखने और पूजा के लिए कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं थीं, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. रूबी आसिफ खान ने कहा कि नवदुर्गा और रमजान दोनों साथ-साथ पड़ रहे हैं और मैं दोनों ही रखूंगी, व्रत भी रखूंगी और रोजे भी रखूंगी. जब रोजे का टाइम होगा तो उसी हिसाब से चलूंगी और पूजा का जो भी टाइम होगा पूजा करूंगी. पूजा मैंने कल से शुरू की है और पिछले 8 साल से करते हुए आ रही हूं. मैं यही चाहूंगी कि सभी लोग मिल-जुलकर यह त्यौहार मनाए. किसी के बीच कोई भेदभाव ना रहे 

'मैं हमेशा एकता का संदेश देती रहूंगी'
रूबी आसिफ खान ने कहा कि मैं चाहती हूं कि सब लोग रमजान ईद मिलकर मनाएं और इसी तरीके से व्रत भी रहें. उन्होंने कहा कि मेरी सब बहन मिलजुलकर व्रत रखें और कोई भेदभाव ना समझें. मैं हिंदू मुसलमान के बीच हमेशा एकता का संदेश देती आई हूं और देती रहूंगी. कभी कब्रिस्तान की बाउंड्री के चक्कर में तो कभी मंदिर के चक्कर में इन छोटे-छोटे विवादों को खत्म करें और मिल जुलकर रहे. जो भी अच्छी चीजें हैं.ऊपर वाले की कृपा से झगड़ा बिल्कुल ना करें. कट्टरपंथी तो निशाने पर रखते हैं और रखते रहेंगे लेकिन मैं इन कट्टरपंथियों से नहीं डरती हूं ना डरूंगी.

रूबी आसिफ खान के पति आसिफ ने बताया कि मेरी पत्नी हमेशा भेदभाव खत्म करने के लिए कुछ ना कुछ करती रहती है और चाहती हैं कि हमारे हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम भाई सभी मिलजुल कर रहे. उनका यह मानना है कि किसी में भेदभाव ना रहे. किसी मजहब में भेदभाव न रहे. हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब एक हैं, कोई भी अलग नहीं है. इस बार नवदुर्गा और रमजान एक साथ चल रहे हैं हमारे उत्तर प्रदेश में कोई भी भेदभाव नहीं है और सरकार भी इतनी अच्छी है कि वह भी भेदभाव नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ें:-

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां, किए बड़े एलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget