एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में बकरीद के दिन की नमाज सड़क पर पढ़ने की मांग, AIMIM कार्यकर्ताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन

UP News: एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से ईद उल अजहा के दिन सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी गई है.

Eid al Adha 2025: अलीगढ़ में AIMIM कार्यकर्ताओं ने ईद उल अजहा की नमाज को लेकर प्रशासन से पानी और रास्तों की किल्लत को दूर करने, ईद वाले दिन भरपूर बिजली जिले भर में देने की मांग की गई है. इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति दिए जाने की मांग प्रशासन से की है. पार्टी के पदाधिकारी का कहना है कि जिस तरह समुदाय के लोगों को सड़क पर कार्यक्रम आयोजित करने की परमिशन दी जाती है, उसी तरह ईद नमाज सड़क पर पढ़ने की अनुमति दी जाए.

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष यामीन अब्बासी ने बताया कि देश भर में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ईद के दिन बिजली और पानी के साथ-साथ सड़कों पर गंदगी की समस्या बनी रहती है जिससे नमाज पढ़ने के दौरान तमाम परेशानियां आती हैं. अलीगढ़ जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है.

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अलीगढ़ में जल आपूर्ति, बिजली और सड़कों को दुरुस्त कराया जाए. साथ ही जो लोग कुर्बानी के जानवर को इधर से उधर देहात से शहर और शहर से देहात की ओर ले जाए उन्हें कोई परेशानी ना हो. इसे लेकर पुलिस को प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए. 

सड़क पर नमाज पढ़ने की मांगी अनुमति
ज्ञापन के  माध्यम से डीएम से मांग की है कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति उन्हें दी जाए, जिस तरह से सड़कों पर तमाम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं तो मुस्लिम समुदाय के लिए नमाज पढ़ने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती.

एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने सरकार हमला बोलते हुए कहा है कि यह सिर्फ सरकार का प्रोपगोंडा है जिसकी वजह से लोग आहत हैं. जब सभी धर्म के लोगों को खुले में कार्यक्रम करने की अनुमति है तो विशेष समुदाय को ही नमाज पढ़ने से क्यों रोका जा रहा है? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों का कहना है कि उनके द्वारा परमिशन मांगी गई है, अन्यता की स्थिति में उनके द्वारा सड़कों पर नमाज अदा की जाएगी.

क्या कहता है प्रशासन
पूरे मामले पर एसीएम अलीगढ़ का कहना है एमआईएम के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन दिया. ज्ञापन में उनकी 5 मांगे शामिल हैं, ज्ञापन को जिलाधिकारी अलीगढ़ को प्रेषित किया गया है. आगे उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी, इस दिन अभिजीत मुहूर्त में होगा ऐतिहासिक आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में... सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में... सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget