एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, विधानसभा चुनाव में नहीं होगा किसी से गठबंधन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधनसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। उत्तर प्रदेश में सवा दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी किसी भी दल से समझौता नहीं करेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और लोकसभा चुनाव में बीएसपी के साथ गठबंधन के खराब अनुभव के बाद अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी अगले चुनाव में किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

चाचा शिवपाल यादव के पार्टी में शामिल होने या उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से समझौते के बारे में पूछे गए सवालों पर पहले तो उन्होंने टालमटोल की लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि इस बारे में वह फिलहाल कुछ नहीं बोलना चाहते और सही वक्त आने पर ही इस पर कोई जवाब देंगे। उन्होंने यह ज़रूर कहा कि आम जनता यूपी की मौजूदा सरकार से ऊब गई है और काफी दुखी है। समाजवादी सरकारों ने पहले जो काम किये हैं, उसके आधार पर अगले चुनाव में फिर से सपा की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अभी से सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।

प्रयागराज में पार्टी की पूर्व विधायक विजमा यादव की बेटी की शादी में शिरकत करने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से की गई बातचीत में कहा कि केंद्र और यूपी की सरकार के साथ ही बीजेपी पर भी जमकर सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसकी सरकारें लोगों को डराकर और नफरत फैलाकर राजनीति व काम करना चाहती हैं। बीजेपी की सरकारें लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर उसे खराब कर रही हैं। उन्होंने यूपी की सड़कों के पूरी तरह गड्ढामुक्त नहीं होने पर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम आपस में ही लड़ रहे हैं। पहले डिप्टी सीएम की कुर्सी हटवाने वाले सीएम अब डिप्टी सीएम के विभाग पर कब्ज़ा कर रहे हैं।

एनआरसी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

एनआरसी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को पहले नौकरी -रोजगार, किसानों की समस्या और आर्थिक मंदी पर जवाब देना चाहिए, उसके बाद एनआरसी की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में ज़बरदस्त आर्थिक मंदी है। बैंक डूब रहे हैं। इलाहाबाद बैंक बंद कर इस शहर की बड़ी पहचान को खत्म कर दिया गया। किसान व नौजवान परेशान हैं और सपा सरकार में हुए विकास कामों को याद कर रहा है। 108 एम्बुलेंस और हंड्रेड डायल आज भी यूपी की पहचान बने हुए हैं। हमारा काम आज भी लोगों को नज़र आ रहा है। जेएनयू मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गरीबों और बेटियों की पढ़ाई मुफ्त होनी ही चाहिए और इस मांग को उठाना कतई गलत नहीं है। महाराष्ट्र में सियासी उहापोह पर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां बहुत जल्द ही गठबंधन की सरकार बन जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुशीनगर बाढ़ पीड़ितों को CM योगी ने दिलाया भरोसा, बोले- 'सरकार आपके साथ'
कुशीनगर बाढ़ पीड़ितों को CM योगी ने दिलाया भरोसा, बोले- 'सरकार आपके साथ'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UPITS: मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, कई क्षेत्रों में दिखी रूचि
UPITS: मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, कई क्षेत्रों में दिखी रूचि
SC सीट लेकिन जाट तय करते हैं हार-जीत! इगलास में BJP-सपा के बीच क्या है वोटों का गणित?
SC सीट लेकिन जाट तय करते हैं हार-जीत! इगलास में BJP-सपा के बीच क्या है वोटों का गणित?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget