एक्सप्लोरर

Crime News: शोहदे की धमकियों से तंग आकर छात्रा ने तेजाब पीकर जान दी, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP Crime News: आगरा (Agra) में दुखद वाकया सामने आया है. यहां शोहदे की छेडखानी और धमकियों से तंग आकर एक छात्रा ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है.

UP Crime News: आगरा (Agra) में शोहदे की धमकी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने वाली छात्रा (Students) की मौत हो गई. बता दें कि, उसने घर में रखा तेजाब (Acid) पी लिया था, हालत बिगड़ने पर पीड़िता को एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical college) की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गयी. इस मामले में शोहदे समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

छात्रा के विरोध करने पर देता था धमकी 

दरअसल, मामला मलपुरा क्षेत्र के एक गांव का है. जहां 19 वर्षीय युवती अपने स्वजन के साथ करीब छह माह पहले लोहामंडी से आकर अपने गांव में रह रही थी. वह कक्षा 12 वीं में पढ़ती थी. उसे पास में ही रहने वाला हम उम्र युवक परेशान करने लगा, वह छात्रा पर गंदी नीयत रखता था. उसे भगा ले जाने की धमकी देता था. इसका दो माह पहले छात्रा ने विरोध किया था. इसके बाद भी युवक पर कोई असर नहीं पड़ा.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

युवक के परिजनों ने भी अनसुनी कर दी. इससे युवक का दुस्साहस और बढ़ने लगा. उसने छात्रा को तंग करना बंद नहीं किया. छात्रा उसकी हरकतों से इस कदर परेशान हो गई कि, उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. गुरुवार रात उसने घर में रखा तेजाब पी लिया. उसकी हालत बिगड़ गई. परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए. गंभीर हालत देखते हुए उसे एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया. वहां उसे भर्ती कर लिया. शुक्रवार दोपहर हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई. पीड़िता के पिता ने मलपुरा थाने में टीटू, उसके पिता चंद्रभान व पड़ोसी विजय के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं, पोस्टमार्टम पर पंचनामा भरने पहुंची पुलिस ने बताया कि, युवती ने जहरीला पदार्थ खाया है और वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें.

Dengue in UP: यूपी में खतरनाक होता जा रहा है डेंगू, राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में तेजी से बढ़े मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget