एक्सप्लोरर

आगरा के बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के डिफॉल्टर को राजस्व टीम ने किया गिरफ्तार

UP News: राजस्व टीम ने बिल्डर शैलेन्द्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उन पर 26 करोड़ रुपये रेरा विभाग के बकाया चल रहे थे.

Agra News: आगरा के बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को सदर तहसील की राजस्व टीम ने हिरासत में लिया है. शैलेंद्र अग्रवाल पर रेरा का 26 करोड़ रुपये बकाया चल रहा था जिसको लेकर रेरा की ओर से कई बार नोटिस दिए पर बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की ओर से नोटिस का कोई जबाव नहीं दिया गया और न ही बकाया राशि जमा की गई. जिसके बाद रेरा की ओर से सदर तहसील के राजस्व विभाग की टीम से वसूली और कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया.

जानकारी के अनुसार तहसील की टीम ने भी बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला जिसके बाद राजस्व टीम ने शैलेन्द्र अग्रवाल को हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया गया. निखिल होम्स एसोसिएट्स के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ रेरा विभाग के 40 आरसी थी जिसका बकाया करीब 26 करोड रुपये चल रहा था. इसी वसूली के लिए तहसील की टीम ने शैलेंद्र अग्रवाल को हिरासत में लिया है और 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है. बिल्डर की संपत्ति नीलामी पर है लेकिन अभी तक नीलामी नहीं हो पाई है. सदर तहसील के एसडीएम सचिन राजपूत के नेतृत्व में तहसील की राजस्व टीम ने कार्रवाई की है . 

बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल पर रेरा 26 करोड़ बकाया 
निखिल होम्स के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल पर 26 करोड रुपये रेरा विभाग के बकाया चल रहे थे. जिसको लेकर कई बार नोटिस दिया गया लेकिन बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया गया. जिसके बाद रेरा विभाग में सदर तहसील से पत्राचार कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखें जिस पर सदर एसडीएम के नेतृत्व में बिल्डर पर कार्रवाई की गई. बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सदर तहसील एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि रेरा विभाग के 40 आरसी है, निखिल होम्स के डायरेक्टर पर बकाया थी. इसमें रेरा विभाग का करीब 26 करोड रुपये बिल्डर निखिल अग्रवाल पर बकाया था .उनको कई बार नोटिस दिया गया और नोटिस का उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद तहसील टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार का जेल भेज दिया है. बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की कई प्रॉपर्टी नीलामी के लिए है लेकिन अभी तक कोई नीलामी नहीं हो पाई है. आगे भी वसूली की कार्रवाई चलती रहेगी.

ये भी पढ़ें: मंदिर की स्थापना पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- 'भगवान के नाम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget