एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में संघ की तरह 'शाखाएं' बनाएगी आम आदमी पार्टी, जानें- क्या है लक्ष्य?

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरह 'शाखाएं' शुरू करने का फैसला किया है. आप के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने जानकारी दी.

UP News: आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलते हुए देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए जनता को इसके प्रति होशियार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरह 'शाखाएं' शुरू करने का फैसला किया है. आप के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि बीजेपी प्रायोजित रूप से देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है जिससे देश और संविधान कमजोर हो रहा है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा जारी रहा तो भारत अपनी मूल पहचान को खो देगा और इस पहचान को बचाना जरूरी है.

संजय सिंह ने कहा, "बीजेपी की विघटनकारी नीतियों से उत्तर प्रदेश और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना होगा. पार्टी इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी. यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं बनाम आप की शाखाएं होंगी." उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा, एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू होगा; अगले छह महीनों में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे.

आप नेता ने कही ये बड़ी बात

आप नेता ने कहा कि पार्टी ‘‘हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान’’ के लक्ष्य को आगे लेकर आगे बढ़ेगी. उन्होंने बताया, "आप की शाखाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से उलट होंगी. उत्तर प्रदेश के कस्बों, शहरों तथा गांवों में लगने वाली आप की तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी ताकि वे विघटनकारी शक्तियों के फैलाए जा रहे कुचक्र से होशियार रहें." संजय सिंह ने कहा कि शाखाओं में आयोजित होने वाली सभा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला किसी न किसी महापुरुष पर चर्चा होगी. गांव-गांव, शहर-शहर में तिरंगा शाखाएं लगाकर लोगों को भारत की विशिष्टता की पहचान याद दिलाई जाएगी.

दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी आगामी नवम्बर-दिसम्बर में उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकायों के चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, हर 30 घर पर मोहल्ला प्रभारी बनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget