एक्सप्लोरर

कानपुर देहात में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे, बड़ा हादसा टला, कई रूट में किया गया बदलाव

Kanpur Train Derails: हादसे की जानकारी मिलते ही कानपुर नगर से विभागीय टीम ने मौके पर तत्काल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और इस पूरे मामले में जांच प्रक्रिया शुरू कर राहत कार्य शुरू कर दिया है.

Train Accident Kanpur Dehat: कानपुर देहात के रूरा अंबियापुर स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे  की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों ने तत्काल दिल्ली हावड़ा रूट ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया. वहीं राहत और बचाव के लिए कानपुर से राहत ट्रेन भी मौके पर रवाना कर दी गई. रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन इटावा से कानपुर की ओर जा रही थी तभी अचानक हादसा हो गया. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जाएगी. माल गाड़ी नंबर 155 गुड ट्रेन डाउन लाइन ईस्ट यार्ड में गिरी. इस हादसे में ट्रेन व पटरिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिसके चलते डीएफसी लाइन भी प्रभावित हो गयी है. ट्रेन पलटने का कारण फिलहाल पता नही चल सका है. रेलवे विभाग के अनुसार हादसा सुबह 4 बजे हुआ है.

हादसे की जानकारी मिलते ही कानपुर नगर से विभागीय टीम ने मौके पर तत्काल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और इस पूरे मामले में जांच प्रक्रिया शुरू कर राहत कार्य शुरू कर दिया है. कानपुर नगर की ओर से राहत कार्य के लिए राहत ट्रेन को भी मौके स्थल पर रवाना कर दिया गया है. हालांकि अभी तक घटना की जानकारी पाकर अधिकारियों को इस बात की पुष्टि कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर यह हादसा किन कारणों से हुआ है. इस हादसे के चलते दिल्ली आगरा रोड पूरी तरीके से प्रभावित हो गया है. घटनास्थल पर हादसे की जानकारी पर डीआरएम रेलवे मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने रेलवे रूट पर क्षतिग्रस्त हुए इस मालगाड़ी को राहत कार्य के लिए टीमें लगाकर राहत कार्य शुरू कर दिया है.

राहत कार्य तेजी से शुरू किया जा रहा है

अधिकारियों ने अब इस बात को साफ तौर से नहीं बताया है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ है. इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल जांच से पहले राहत कार्य तेजी से शुरू किया जा रहा है ताकि इस रूट को सही करके दोबारा से चालू किया जा सके. वहीं इस हादसे से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत फैल गई क्योंकि हादसा इतना भयावह था कि आसपास के रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल फैल गया. इलाकाई लोगों की मानें तो हादसा बड़ा ही भयावह था.

ये भी पढ़ें:

योगी के मंत्री बोले- सपा और कांग्रेस की सरकार में मौज करता था मुख्तार अंसारी, आज मांग रहा है चारपाई और मच्छरदानी

Rampur: बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रेस वार्ता में अचानक गिरने लगीं सीलिंग टाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget