एक्सप्लोरर

UP MLC Election: 13वें उम्मीदवार महेश शर्मा का पर्चा खारिज, निर्विरोध चुने जाएंगे 12 सदस्य

यूपी विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव के बाद की स्थिति लगभग साफ हो गई है. निर्दलीय उम्मीदवार महेश चंद्र शर्मा का पर्चा खारिज होने से समाजवादी पार्टी को बड़ी राहत मिली है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के लिये होने वाले चुनाव में सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था. वहीं, आज 13वें उम्मीदवार महेश चंद्र शर्मा का पर्चा चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया. हालांकि इसके संभावना पहले भी जताई जा रही थी. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, निर्दलीय प्रत्याशी महेश शर्मा के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के तौर पर किसी भी विधायक के हस्ताक्षर नहीं थे, जिसके चलते उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी गई.

पर्चा खारिज होने से सपा का रास्ता साफ

पर्चा खारिज होने के बाद 28 जनवरी को होने वाले एमएलसी चुनाव की तस्वीर तकरीबन साफ हो गई है. 12 सीटों पर उतारे गये उम्मीदवार अब निर्विरोध चुन लिये जाएंगे. हालांकि चुनाव प्रक्रिया का पालन करना होगा, वहीं, चुनाव आयोग का निर्णय अंतिम निर्णय होगा. आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनका चुना जाना तय है. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चा खारिज होने से समाजवादी पार्टी के दो सदस्यों पर असमंजस की स्थिति भी तकरीबन खत्म हो गई है.

बीजेपी के 10 और सपा के दो उम्मीदवारों की जीत तय

गौरतलब है कि विधायकों की संख्या के आधार पर बीजेपी के 10 उम्मीदवार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा, गोविन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी और लक्ष्मण आचार्य निर्विरोध चुन लिये जाएंगे. वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी की भी जीत तय मानी जा रही है. बीजेपी की जीत के बाद विधान परिषद में पार्टी का संख्या बल बढ़ेगा लेकिन बहुमत से फिर भी दूर रहेंगे.

ये भी पढ़ें.

बीएसपी के पूर्व महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget