एक्सप्लोरर

प्रियंका के बंगले पर बढ़ा बवाल, ट्वीटर पर भिड़े प्रियंका गांधी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बंगले को लेकर विवाद बढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि बंगले को लेकर प्रियंका ने उन्हें फोन किया था. बस फिर क्या था कांग्रेस महासचिव और केंद्रीय मंत्री के बीच ट्वीटर पर बहस छिड़ गई

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सरकार बंगला खाली करने पर रार बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर ट्वीट पर भिड़ गये. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस मामले में नया खुलासा किया है. उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा कि कांग्रेस की ताकतवर नेता प्रियंका गांधी ने मुझे फोन कर आग्रह किया था कि उनका बंगला किसी अन्य कांग्रेस सांसद को दे दिया जाए. हरदीप पुरी ने ये भी कहा कि इस तरह प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट वाला बंगला फिर से मिल जाता. हरदाप पुरी के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी जवाब दिया है. उन्होंने इसे सिरे से खारिज करते हुये कहा कि मैंने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया और कहा कि मैं एक अगस्त तक बंगले को खाली कर दूंगी.

हरदीप पुरी का ट्वीट

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के सरकार बंगले के खाली करने को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस नेता ने 4 जुलाई, 2020 को दोपहर 12.05 बजे मुझे फोन किया था. उन्होंने निवेदन किया था कि 35, लोधी एस्टेट को किसी अन्य कांग्रेस सांसद को दे दिया जाए. पुरी ने प्रियंका गांधी की मंशा पर शक जताते हुय़े ये भी लिखा कि ऐसा करने से उन्हें बंगले में रहने को मिल जाता. यही नहीं पुरी ने ट्वीटर पर लिखा कि हर चीज को सेंशनलाइज मत कीजिये.

प्रियंका ने दिया जोरदार जवाब

वहीं प्रियंका ने भी पुरी को जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्होंने ट्वीट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया देते हुये लिखा कि अगर किसी ने आपको कॉल किया तो मैं उसका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, इस चिंता के लिये. लेकिन इन बातों से तथ्य नहीं बदलता. मैंने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया है और न ही कर रही हूं. उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि एक अगस्त तक मैं बंगला खाली कर दूंगी.

आपको बता दें कि इससे पहले आज सुबह ही प्रियंका गांधी ने बंगले को लेकर पीएम मोदी से अनुरोध की खबर को फेक न्यूज बताया था. और अब हरदीप पुरी के इस ट्वीट से ये विवाद और गहरा गया है. गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नई दिल्ली स्थित 35, लोधी एस्टेट सरकारी बंगले को एक अगस्त तक खाली करने का नोटिस मिला है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें.

सरकारी बंगले को लेकर पीएम से अनुरोध की खबर को प्रियंका ने बताया 'फेक न्यूज', कहा-एक अगस्त से पहले खाली कर दूंगी आवास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget