एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: RJD से निकाले गए तेज प्रताप यादव अब बनेंगे पायलट! पास किया सीपीएल इंटरव्यू

Tej Pratap Yadav News: राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने पायलट कोर्स के इंटरव्यू में सफलता पाई है. 18 उम्मीदवारों में पांचवें स्थान पर रहे. अब राजनीति छोड़ उड्डयन के क्षेत्र में नई शुरुआत कर रहे हैं.

Tej Pratap Yadav Latest News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित किए जा चुके बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (CPL) कोर्स के शुरुआती चरण का इंटरव्यू पास कर लिया है. बिहार सरकार के उड्डयन निदेशालय द्वारा 20 जून को जारी सफल उम्मीदवारों की सूची में तेज प्रताप को 18 में से पांचवां स्थान मिला है.

तेज प्रताप ने 'एब-इनिशियो टू सीपीएल कोर्स' के लिए आयोजित साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया था. यह प्रक्रिया 16 दिसंबर 2024 से 18 दिसंबर 2024 के बीच हुई थी. चयनित अभ्यर्थियों में तेज प्रताप का नाम प्रमुखता से सामने आया है.

लालू यादव ने तोड़ लिया था नाता

तेज प्रताप यादव हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब उनके पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. पार्टी से बाहर किए जाने की वजह एक फेसबुक पोस्ट मानी गई, जिसमें तेज प्रताप ने एक महिला अनुष्का के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक किया था. बाद में तेज प्रताप ने पोस्ट हटा दी और दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था.

तेज प्रताप को पार्टी से निकालने के बाद लालू प्रसाद ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी नाता तोड़ लिया था. उन्होंने बेटे पर 'गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार' करने का आरोप लगाया था.

इस विवाद के कुछ दिनों बाद तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि उनकी शादी एक 'साजिश' थी और तेज प्रताप का पहले से ही एक महिला से रिश्ता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके ससुरालवालों ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी.

राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम भावनात्मक संदेश लिखा था. उन्होंने कहा था, "मेरे भाई, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं. मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद बाहर भी हैं और अंदर भी."

तेज प्रताप यादव के इस नए कदम को उनके राजनीतिक जीवन से हटकर एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह सच में पायलट बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं या फिर राजनीति में दोबारा वापसी की कोशिश करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP के होश उड़ गए...', बस्ती में सपा के PDA मार्च पर बोले अखिलेश यादव
'BJP के होश उड़ गए...', बस्ती में सपा के PDA मार्च पर बोले अखिलेश यादव
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- 'व्यवस्था को फिर से...'
मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ, बोले- 'व्यवस्था को फिर से...'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रदेश के नगरीय निकायों में अब तक बनाए जा चुके हैं 950 पिंक टॉयलेट'- CM योगी
'प्रदेश के नगरीय निकायों में अब तक बनाए जा चुके हैं 950 पिंक टॉयलेट'- CM योगी

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget