एक्सप्लोरर

राजस्थान में बदल गया मौसम, जयपुर में तेज बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट

Rajasthan Rains: पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, जबकि पश्चिमी भाग शुष्क रहा. कोहरा छाया रहा और कुछ क्षेत्रों में शीत दिन भी दर्ज किए गए.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक वर्षापात नगरफोर्ट (टोंक) व बसेड़ी (धौलपुर) में 24.0 मि.मी. दर्ज की गई . पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा है. राज्य में कहीं-कहीं पर घना से अति घना कोहरा दर्ज किया गया है. 

पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत दिन और अतिशीत दिन भी दर्ज किया गया है. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर व जालौर में 24.6 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस नागौर दर्ज किया गया है.

इसकी वजह से तापमान में गिरावट आ गई. लोग अलाव के सहारे अपना दिन काट रहे हैं. ये बारिश सिर्फ जयपुर में हुई है लेकिन मौसम में गिरावट पूरे प्रदेश में है. मौसम विभाग जयपुर के निदेशक डॉ राधे श्याम शर्मा का कहना है कि अभी इसका असर बना रहेगा. चूंकि, दो से तीन दिन में मौसम तेजी से बदल रहा है. 

रात में कोहरे का नहीं है ज्यादा असर 
राज्य में सबसे अधिक तापमान दौसा में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान संगरिया में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. घना कोहरा और थोड़ी शीलहर भी है. हालांकि, रात में कोहरे का ज्यादा असर नहीं है. देर रात 12 बजे के बाद विजिबिलिटी ठीक रह रही है.

इन जिलों के येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. टोंक,जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, धौलपुर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. ये वो जिले है जहां पर पहले से ही बारिश की चेतावनी जारी है. पूर्वी राजस्थान में बारिश की चेतावनी थी. वहीं, कल भरतपुर में बारिश की चेतावनी है. पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा की चेतावनी है. 18 जनवरी से कोई भी अलर्ट नहीं है. मौसम पूरी तरह साफ रहेगा.

पिछले दिनों से बदले हालात
13 जनवरी को राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया था. सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 28.0पाली डिग्री सेल्सियस रहा है.

ये भी पढ़ें: जैसलमेर में कुरजां पक्षियों की बर्ड फ्लू से हुई मौत, संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget