एक्सप्लोरर

'कांग्रेस अब सिर्फ बयानों के सहारे...,' बिहार चुनाव को लेकर क्या बोले बीजेपी नेता सतीश पूनिया

Rajasthan Politics: पाठ्यक्रम परिवर्तन पर सतीश पूनिया ने कहा कि पहले महापुरुषों को दरकिनार कर एक परिवार और एक पार्टी का महिमामंडन किया जाता था, लेकिन अब बदलाव हो रहा है.

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर पहुंचे. उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए बिहार चुनाव सहित राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा को 5 साल के लिए बहुमत मिला हुआ है. 

उन्होंने 12वीं कक्षा की किताब में कांग्रेस नेताओं के 'महिमामंडन' विवाद पर बोलते हुए कहा कि यह लंबे समय से इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है.

बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो राज्य कभी जातिवाद की प्रयोगशाला माना जाता था, वह विकास की प्रयोगशाला बन गया है. बीजेपी सरकार ने आवास, अन्न, मुद्रा, आयुष्मान जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनता को राहत दी है.

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करती है, जिससे लगता है कि उन्हें हार का अंदेशा पहले से होता है. उन्होंने इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाना मूर्खता है.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान पर कि संविधान खतरे में है. बीजेपी नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि दरअसल कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ बयानों के सहारे जिंदा रहने की कोशिश कर रही है.

पाठ्यक्रम परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि पहले महापुरुषों को दरकिनार कर एक परिवार और एक पार्टी का महिमामंडन किया जाता था. अब बदलाव हो रहा है, लेकिन यह एक दिन में नहीं होता, इसके लिए गहन रिसर्च और तैयारी की जरूरत होती है.

राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान हुए पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि जांच जारी है, आने वाले समय में सच्चाई सामने आ जाएगी. बीजेपी नेता ने कहा कि वे पार्टी और सरकार से बंधे हैं और जो भी निर्णय सरकार लेती है, वह राष्ट्रहित और जनहित में होता है.

भाजपा नेता सतीश पुनिया ने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और उनके लिए भगवा ध्वज ही गुरु है. उन्होंने भगवान शंकर को आध्यात्मिक गुरु और अपने राजनीतिक जीवन में जिनसे भी सीखा है, उन सभी को अपना गुरु बताया.

इसे भी पढ़ें: गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिहार चुनाव के नतीजों पर कर दी बड़ी भविष्यवाण, क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget