एक्सप्लोरर

उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद सभी स्कूल बंद, इंटरनेट पर भी पांबदी, भीड़ ने की आगजनी

Udaipur Violence: उदयपुर के एक स्कूल में शुक्रवार को 10वीं के छात्र द्वारा दूसरे छात्र पर चाकू से वार करने के बाद शहर का माहौल बिगड़ गया. शहर के लगभग सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात हैं.

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार (16 अगस्त) को एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा स्कूल के छात्र पर चाकू घोंपने के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया. घटना के बाद बीच भीड़ ने कारों में आग लगा दी और पथराव किया. हालात को देखते हुए उदयपुर समेत आस पास के इलाकों में इंटरनेट आज रात दस बजे से लेकर अगले चौबीस घंटों तक के लिए बंद किया गया है.

पुलिस के अनुसार, भटियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में चाकू घोंपने की घटना के पीछे क्या कारण था, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित को जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है.

भीड़ ने किया पथराव, कारों में लगाई आग

पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए. पुलिस ने बताया कि भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कारों में आग लगा दी. माहौल को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू की गई है.

बंद करवाए बाजार

शुक्रवार शाम को तनाव बढ़ने पर बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आसपास के इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए. हिंदू संगठनों के लोगों ने बाजारों में दुकानें बंद करवाईं. कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिसमें दुकानों के कांच के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए.

पुलिस बल तैनात

वहीं, सरकारी अस्पताल के बाहर सैंकड़ों लोग जमा हो गए और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया. उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है.

पुलिस की हर एक्टिविटी पर नजर

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के लगभग सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात है और सभी पुलिस अधिकारी जमीनी स्तर पर हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं.

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल, राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्थिति को लेकर बैठक की.

ये भी पढ़ें

उदयपुर में दो छात्रों के झगड़े के बाद तनाव, कारें जलाईं, कई दुकानों में तोड़फोड़ के बाद धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget