एक्सप्लोरर

उदयपुर में दो छात्रों के झगड़े के बाद तनाव, कारें जलाईं, कई दुकानों में तोड़फोड़ के बाद धारा 144 लागू

Udaipur Violence: उदयपुर में सरकारी स्कूल के बाहर हुई चाकूबाजी को लेकर शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की गई. इलाके में तनाव को देखते हुए उदयपुर में 144 धारा लगा दी गई है.

Udaipur Violence News: उदयपुर में सरकारी स्कूल के बाहर हुई चाकूबाजी को लेकर अब शहर के हिंदू संगठनों में आक्रोष देखने को मिल रहा है. उदयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट के झगड़े के कारण तनाव के हालात हो गए हैं. लोगों ने शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की और पथराव किया. एक गैरेज में खड़ी कारों को आग भी लगा दी. पुलिस बल ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. पुलिस की ओर से उदयपुर में धारा 144 लगा दी गई है.

आसपास के बाजारों और दुकानों को बंद करवाया गया

घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर एरिया की दुकानों को बंद करवा दिया है. एहतियात के तौर पर पुलिस के जवान तैनात हैं. कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि हमला कर फरार हुए नाबालिग छात्र को डिटेन कर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूरे मामले की जांच गंभीरता से जांच की जाएगी. दोनों छात्रों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन, जब लंच हुआ तो दोनों के बीच स्कूल के बाहर झगड़ा हुआ. बच्चे के परिजन को जब घटना की जानकारी मिली तो वे एमबी अस्पताल पहुंचे. यही नहीं, हिंदू संगठनों के लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचकर नारेबाजी की और घटना को लेकर आक्रोश जताया. हॉस्पिटल में पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है.

गंभीर रूप से घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

वहीं घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आये और बाजार बंद करवा दिया. हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों की मांग है कि आरोपी छात्र को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और उसे कड़ी सजा दी जाये. बता दें कि शुक्रवार सुबह शहर के सूजरपोल थाना स्थित एक सरकारी स्कूल के बाहर छात्रों में आपसी कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक छात्र देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके बाद उसे इलाज के लिए उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल लाया गया जहां उसका ऑपरेशन करके उसे अभी आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है. वहीं हमलावार छात्र मौके से फरार हो गया. 

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में हिन्दू संगठनों से जुडे पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गये और नारेबाजी करना शुरू कर दिया. वहीं कुछ लोगों ने चेटक स्थित दुकानों को भी बंद करवा दिया. भीड़ को काबू करने के लिए एमबी हॉस्पीटल में पुलिस बल भी तैनात किया गया. हमले में घायल छात्र की हालात फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- एमपी के राजस्व मंत्री ने 15 अगस्त के दिन किया ऐसा काम कि पूरे प्रदेश में है चर्चा, सोशल मीडिया पर भी छाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget