एक्सप्लोरर

Udaipur: 'काले सोने' की अवैध खेती का खुलासा, पुलिस रेड में पौधों से बरामद हुई 800 किलो से ज्यादा अफीम

उदयपुर की राजसमन्द पुलिस ने काकरोद में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम के खेत पर छापा मारा है. अवैध खेती को छिपाने के लिए आरोपी ने खेत के चारों तरफ गेहूं उगाया था और 5-6 फीट ऊंची पत्थर की दीवार बनाई थी.

Udaipur Illegal Opium Farming: देशभर में काले सोने या ब्लैक गोल्ड (Black Gold) के नाम से विख्यात सबसे महंगी खेती अफीम (Opium Farming) की राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) और मध्यप्रदेश के नीमच (Nimach) जिले में होती है. अकसर हम देखते हैं ही पुलिस अवैध सप्लाई (Illegal Supply) होते इस काले सोने पर कार्रवाई करती है और जब्त करती है. लेकिन इस बार पुलिस ने सप्लाई होते नहीं, बल्कि इस काले सोने की पूरी खेती को ही पकड़ा है. बड़ी बात यह कि 800 किलो से ज्यादा वजन के पौधे बरामद हुए हैं. यह कार्रवाई उदयपुर संभाग की राजसमन्द पुलिस ने की है. हालांकि मामले में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है लेकिन यह जरूर सामने आया कि यह खेती कौन कर रहा है. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिले के ग्राम पुसालो का खेड़ा ग्राम पंचायत काकरोद में अवैध रूप से अफीम की फसल उगाई गई है, जिसमें डोडे आ चुका है यदि तुरन्त कार्यवाही नहीं की गई तो वह फसल को कटवाकर खुर्द बुर्द हो सकते है. कार्यवाही की जाए तो भारी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद हो सकते हैं. इस पर देवगढ़ थाना पुलिस को इन्फॉर्म किया और टीम मौके के लिए रवाना हुई.


Udaipur: 'काले सोने' की अवैध खेती का खुलासा, पुलिस रेड में पौधों से बरामद हुई 800 किलो से ज्यादा अफीम

खेती छुपाने के लिए बनाई 5-6 फिट की दीवार

टीम ग्राम पुसालो स्थिति खेत पर पहुंची तो देखा कि अफीम की फसल को छुपाने के लिए चारो तरफ गेहूं की फसल बोई गई जिससे अफीम की खेती दिखाई नहीं दे रही थी. यहीं नहीं अफीम की खेती को छुपाने के लिए खेत के चारों तरफ 5 से 6 फिट ऊंची पत्थर की दीवार बनाई गई. राजस्व अधिकारियों से उक्त जमीन के संबंधी रिकॉर्ड देखे गए. जिसके बाद मामले में खेत मालिक पारस पुत्र छितर गुर्जर का नाम सामने आया.

पौधों से जब्त हुआ 868 किलो अफीम

इसके बाद जांच की तो बिना लाईसेन्स/पट्टा के अवैध रूप से अफीम की खेती करना पाया गया और आरोपी के खिलाफ धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया. खेत मालिक पारस गुर्जर की तलाश आसपास के खेतों और कुओं पर की गई लेकिन वह नहीं मिला. उसके बाद पुलिस ने मौके पर अफीम की फसल के पौधे एक जगह पर एकत्रित करवाने शुरू किए. अफीम का वजन किया गया तो पौधों का कुल वजन 868 किलोग्राम हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया. 

अफीम की खेती के लिए पट्टा अनिवार्य

बता दें कि अफीम की खेती करने के लिए पट्टा जरूरी होता है. वर्षों पहले जिन किसानों को पट्टा जारी किया गया है केवल वही अफीम की खेती करते आ रहे हैं. यहीं नहीं अफीम की जब कटाई होती है तब भी सरकारी अधिकारियों की निगरानी में होती है. नारकोटिक्स विभाग भी इस पर मुख्य रूप से नजर बनाए रखता है और कार्रवाई भी करता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: बीजेपी सांसद के समर्थन में आईं कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा, अपनी की सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास
सिरोही: श्रवण कुमार के कंधों का 'भार' उतरा तो पड़ा नाम भारजा, जानें इस प्राचीन गांव का इतिहास
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
यूथ कांग्रेस चुनाव: सचिन पायलट के खेमे में 'वर्चस्व की लड़ाई', रोचक हो सकते हैं नतीजे
यूथ कांग्रेस चुनाव: सचिन पायलट के खेमे में 'वर्चस्व की लड़ाई', रोचक हो सकते हैं नतीजे
जयपुर में कोयले का संकट, 20% उछले दाम, बाजार से लकड़ी और पत्थर का कोयला गायब
जयपुर में कोयले का संकट, 20% उछले दाम, बाजार से लकड़ी और पत्थर का कोयला गायब

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget