एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर के गोपालसिंह ने निगल लिया टूथब्रश, दुनिया का 51वां ऐसा केस, डॉक्टर ने बिना चीरा लगाए पेट से निकाला बाहर

Udaipur: बड़ी बात यह है कि बिना कोई चीरा लगाए एंडोस्कोपिक प्रोसीजर के जरिए 12 सेंटीमीटर का टूथब्रश मुंह के रास्ते ही बाहर निकाला गया. दुनियाभर में इससे पहले केवल 50 ही ऐसे केस सामने आए थे.

Udaipur News: अब तक आपने देखा होगा कि बच्चे सिक्का, अंगूठी सहित अन्य छोटी वस्तुएं निगल जाते हैं. कुछ गले में अटकी रहती हैं तो कुछ पेट में पहुंच जाती हैं. लेकिन उदयपुर में एक ऐसा अनोखा केस सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने दातुन करते वक्त ब्रश ही निगल लिया जो पेट में पहुंच गया. अब सिक्के और अंगूठी तो मल द्वारा निकाली जा सकती हैं लेकिन ब्रश कैसे निकलेगा? यह दुनिया का 51वां ऐसा विचित्र केस आया है. उदयपुर के जीबीएच अमेरिका हॉस्पिटल के डॉक्टर ने व्यक्ति का ऑपरेशन कर ब्रश निकाला.

पेट में ऐसे पहुंचा ब्रश
हुआ यूं कि चित्तौड़गढ़ निवासी गोपालसिंह राव (53) सुबह दातुन कर रहे थे. उस दौरान गला और मुंह साफ करते समय अचानक उबाका आने के साथ ब्रश गले में चला गया. वह कुछ समझ पाते तब तक ब्रश पेट में था. हर तरह के प्रयास विफल रहने पर परिजन उन्हें नजदीक के हॉस्पीटल ले गए, लेकिन वहां भी टूथब्रश निकालना संभव नहीं हुआ. परिजन उन्हें जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. यहां सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें टूथब्रश पेट के उपरी हिस्से में अटका दिखाई दिया. 

पेट से ऐसे निकाला गया ब्रश
सीटी स्कैन में देखने के बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर ने गोपालसिंह के ऑपरेशन की तैयारी की और प्रोसीजर शुरू हुआ. बड़ी बात यह है कि बिना चीरा लगाए ऑपरेशन किया गया. हॉस्पिटल के बेरियाट्रिक एंड लेप्रोस्कॉपिक सर्जन डॉ. शशांक जे. त्रिवेदी ने एंडोस्कॉपिक प्रोसीजर से ब्रश निकालना तय किया. डॉ. शशांक त्रिवेदी ने एंडोस्कॉपिक प्रोसीजर के जरिए 12 सेंटीमीटर का टूथब्रश मुंह के रास्ते ही बाहर निकाला.

यह केस डब्ल्यूएचओ रिकॉर्ड्स में कराया जाएगा दर्ज
डॉ. शशांक जे. त्रिवेदी ने बताया कि टूथब्रश निगलने के अब तक सिर्फ पचास मामले विश्व स्तर पर रिपोर्ट हुए हैं. इससे पहले एम्स दिल्ली मे 2019 में एक केस रिपोर्ट हुआ था. टूथब्रश निगलने का अब तक का राजस्थान का यह पहला मामला है, जिसे बिना किसी चीरा लगाए निकाला गया. ऑपरेशन पूरा होने के बाद एंडोस्कॉपिक प्रोसीजर के जरिएआंतों तक की जांच की गई. कोई रुकावट या टूथब्रश के कारण दिक्कत सामने नहीं आई. एक दिन आईसीयू में रखकर गोपालसिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया. अब यह केस सर्जरी के जर्नल में पब्लिशिंग के लिए और डब्ल्यूएचओ रिकॉर्ड में रजिस्टर करने के लिए भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर के 80% शारीरिक दिव्यांग ने खारदुंगला दर्रे को पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, लद्दाख के राज्यपाल किया सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget