एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में 'दृश्यम' जैसी घटना, घर के अंदर जमीन में गड़ा मिला शव, कैसे हुआ किसी को नहीं मालूम

Udaipur News: उदयपुर में दृश्यम मूवी जैसा क्राइम हुआ है. यहां दोस्त के घर मे ही दोस्त का शव जमीन में गढ़ा हुआ मिला है. वहीं दोस्त अपने बच्चों और पत्नी के साथ फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है

दृश्यम मूवी में एक हत्या में शव को जमीन में दफाने वाले सीन के इर्द-गिर्द ही पूरी फिल्म घूमती रही. ऐसा ही कुछ उदयपुर में देखने को मिला है. गुरुवार शाम को एक घर के अंदर युवक का जमीन में गड़ा हुआ शव मिला. इसे देख सब चौंक गए. वारदात के बारे में तब पता चला जब शव के सड़ने पर बदबू सड़क तक आने लगी. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया. शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया. 

रात को आने की बात बोलकर निकला था, मृत मिला

यह वारदात शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुई है. थाने के पास ही ओढ़ बस्ती है जिसके अंदर यह शव मिला है. थाने के एएसआई रामनाथ चौहान ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि शव की पहचान शुभम शर्मा के नाम से हुई जो अम्बामाता थाने के ही अम्बवगढ़ का रहने वाला था. उसके माता-पिता ने 14 मई को एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट में बताया था कि बेटा उदयपुर के सरकारी हॉस्पिटल में ठेकेदार के साथ काम करता था. उस ठेकेदार का नाम प्रवीण सिंग तंवर है. 14 मई को जब वह घर से जा रहा था तो उसने बताया था कि प्रवीण के साथ डूंगरपुर जा रहा हूं और शाम तक आ जाऊंगा. देर रात तक नहीं आया तो परिजन थाने पहुंचे. 

Ajmer: अजमेर में CM गहलोत और पायलट गुट के समर्थक आपस में भिड़े, जमकर चले लात- घूंसे, देखें वीडियो

कौन है प्रवीण सिंह

एएसआई रामनाथ चौहान ने बताया कि शुभम का शव प्रवीण सिंह के घर के अंदर मिला है. प्रवीण सिंह ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसके एक बेटा और बेटी है. इसके बाद बंटवारा हुआ तो वह माता-पिता से अलग रहने लगा. प्रवीण सिंह उदयपुर महाराणा भूपाल चिकित्सालय में ठेकेदारी का काम करता है. इसी के साथ सुभम काम करता था लेकिन कुछ समय पहले छोड़ दिया. 

फर्श को उखाड़ा और शव को गाड़ा

एएसआई रामनाथ सिंह ने बताया कि प्रवीण 16 मई तक काम पर गया और उससे पुलिस ने शुभम के बारे में पूछताछ के लिए कॉल भी किया. लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल बन्द आ रहा है. वहीं पड़ोसियों के कहना है कि रविवार को उसकी पत्नी और बच्चे भी मंदिर में दर्शन करने के लिए कहकर गए थे जो अब तक नहीं लौटे. घटना स्थल की बात करे तो फोरेंसिक और पुलिस टीम पहुंची टी कमरे में कुछ फर्श उखड़ी हुई दिखाई दी. जब उनको हटाया तो बदबू ज्यादा बढ़ गई. फिर मिट्टी हटाई तो शव निकला. शुभम के माता-पिता को दिखाया तो उन्होंने पहचान की. अब यह साफ नहीं कि आखिर घटना क्या हुई और किसने की. डॉक्टर ने यह जरूर कहा है कि शुभम के शरीर पर चोटों के निशान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget