एक्सप्लोरर

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस के दिन राजस्थान के दो स्कूलों में बड़ा हादसा, एक बच्ची की मौत, कई घायल

Rajasthan News: राजस्थान के दो स्कूल हादसों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी को मातम में बदल दी. उदयपुर में छज्जा गिरने से 1 बच्ची की मौत हो गई, जबकि बूंदी में फॉल्स सीलिंग गिरने से 5 छात्राएं घायल हुईं.

राजस्थान में इस बार स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच दो दर्दनाक हादसों ने खुशियों पर पानी फेर दिया. उदयपुर और बूंदी में स्कूल की इमारतों के हिस्से गिरने से एक बच्ची की जान चली गई, जबकि करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए. दोनों ही हादसे 15 अगस्त के दिन अलग-अलग समय पर हुए और इन्होंने स्कूलों की जर्जर हालत और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

उदयपुर में छज्जा गिरने से मासूम की मौत

पहला हादसा उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य इलाके कोटड़ा के पाथर पड़ी गांव में हुआ. यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की मरम्मत का काम चल रहा था. बताया जा रहा है कि स्कूल काफी समय से जर्जर हालत में था और इसके छज्जे में दरारें पड़ चुकी थीं. 15 अगस्त को अचानक मरम्मत के दौरान छज्जा गिर पड़ा.

हादसे के वक्त स्कूल के पास दो बच्चियां बकरियां चरा रही थीं. मलबा गिरने से दोनों उसके नीचे दब गईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्ची ने दम तोड़ दिया.

दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और स्कूल की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया.

बूंदी में फॉल्स सीलिंग गिरी, 5 बच्चियां घायल

उधर, बूंदी जिले में एक प्राइवेट स्कूल में भी बड़ा हादसा हो गया. यहां अचानक क्लासरूम की फॉल्स सीलिंग गिर पड़ी, जिससे 5 छात्राएं घायल हो गईं. घायल बच्चियों की उम्र 6 से 13 साल के बीच है.

हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

स्कूल की दीवार गिरने की भी खबर

बूंदी जिले से एक और चिंताजनक खबर आई है. यहां एक अन्य स्कूल की दीवार अचानक गिर गई. हालांकि इस घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ, लेकिन यह हादसा भी स्कूलों की बिल्डिंग की खराब हालत को साफ दिखाता है.

लोगों में गुस्सा, जिम्मेदारी तय करने की मांग

दोनों घटनाओं के बाद इलाके के लोगों में काफी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव के नाम पर सिर्फ कागजों में काम होता है, जबकि हकीकत में बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता. खासकर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में स्कूल बिल्डिंग की हालत बेहद खराब है.

पहले भी हो चुका हैं हादसा

बता दें बीते दिनों झालावाड़ के पिपलौद गांव में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी और दर्जनों घायल हो गए थे। सुबह प्रार्थना के लिए छात्र इकट्ठा हुए थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना में लापरवाही पाए जाने पर 5 शिक्षकों और शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को निलंबित किया गया था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहुंची जोधपुर, आरोपी चेतन चौधरी के गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने की पड़ताल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी चेतन चौधरी के गांव पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, लोगों से की पूछताछ
Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget