एक्सप्लोरर

उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश, पीएम मोदी ने 13 दिन पहले की थी शुरुआत

Udaipur Ahmedabad Railway Track: लोगों को रात में तेज विस्फोट की आवाज आई थी. जब सुबह जाकर देखा तो पटरी टूटी हुई थी और बोल्ट भी निकले थे. माना जा रहा है कि माइनिंग विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया है.

Udaipur News: राजस्थान-गुजरात को रेलवे लाइन से जोड़ने वाले ब्रॉडगेज ट्रैक को शनिवार रात को असामाजिक तत्वों ने विस्फोटक सामग्री से उड़ा दिया. ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि 3 किलोमीटर की रेडियस में इसकी आवाज सुनाई दे गई. बड़ी बात यह है कि इस ट्रैक की मांग मेवाड़-वागड़ के लोग पिछले 14 साल से कर रहे थे, जिसे असामाजिक तत्वों ने 14 दिन भी नहीं रहने दिया. 13 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के असवार रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया था और इसके बाद नियमित ट्रेन चल रही थी. घटना के बाद मौके पर रेलवे सहित प्रसाशन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की. वहीं दोपहर में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा भी पहुंचे.

रात में इस जगह हुआ विस्फोट
स्थानीय लोगों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 8.00 से 9.00 बजे के बीच की है. यह घटना उदयपुर शहर से 50 किलो मीटर दूर जावर माइंस कस्बे के पास हुई. विस्फोट खारवा चंदा स्टेशन और जावर माइंस स्टेशन के बीच करीब 8 किलोमीटर की दूरी ओर हुआ. ग्रामीण को रात में आवाज आई थी, लेकिन कुछ का कहना है कि ऐसा लगा कि माइंस में विस्फोट हुआ होगा. फिर भी ग्रामीण युवकों का एक दल सुबह ट्रैक के पास पहुंचा और देखा तो पटरी टूटी हुई थी और बोल्ट भी निकले हुए थे. इससे अंदाज लगाया गया कि विस्फोट यहीं पर हुआ और माइनिंग में काम आने वाले विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया. 


उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश, पीएम मोदी ने 13 दिन पहले की थी शुरुआत

यह भी पढ़ें: Pali News: साली की शादी में डांस कर रहे जीजा की स्टेज पर अचानक मौत, सरकारी स्कूल में थे फिजिकल ट्रेनर

ग्रामीणों ने लाल कपड़ा बंधा तो ट्रेन को रोका
सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात देखे. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जगह से कुछ दूर ट्रेक पर ही लाल कोड बांधा ताकि कोई हादसा ना हो. इसके बाद रेलवे को सूचना दी. इसके बाद सुबह 6.30 अहमदाबाद के असावरा से आने वाली ट्रेन को डुंगरपुर में ही रोक दिया गया. 

क्या कहा अधिकारियों ने
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली थी कि जावर से खारवा चंदा के बीच में ट्रैक को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है. मौके पर सिविल पुलिस और रेलवे के अधिकारी पहुंचे. घटना स्थल से एफएसएल सैंपल भी लिए गए हैं. असरवा से उदयपुर आ रही ट्रेन को डूंगरपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है. डूंगरपुर से उदयपुर और उदयपुर से डूंगरपुर जाने वाले ट्रेन मध्य आंशिक रद्द रहेगी. इधर जावरमांइस थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि मौके जांच की जा रही है. प्राथमिक रूप सेलग रहा है कि ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने के लिए माइनिंग में उपयोग होने वाले विस्फोटक का उपयोग किया गया है. घटना शनिवार रात की है. सुबह ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे को सूचना दी. मौके से सैंपल लिए गए हैं, घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget