एक्सप्लोरर

Abdul Karim Tunda: 1993 बम ब्लास्ट केस में लगा आतंकी का टैग, 11 साल जेल में गुजरे, अब बरी, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

Abdul Karim Tunda News: अब्दुल करीम टुंडा को 2013 में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. 1993 में कई जगहों पर सिलेसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिसका आरोप अब्दुल करीम टुंडा पर लगा था.

Rajasthan News: 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बम धमाकों के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया है. राजस्थान के अजमेर की टाडा कोर्ट ने फैसला सुनाया है. इस मामले में इरफान और हमीदुद्दीन को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. 

करीम टुंडा को 2013 में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. 1993 में हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, सूरत, मुंबई की कुछ ट्रेनों में सिलेसिलेवार बम धमाके हुए थे. जिसका आरोप करीम टुंडा के अलावा इरफान और हमीदुद्दीन पर भी लगा था. इनपर टाडा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले को लेकर अब तक 150 लोगों की गवाही हो चुकी है.

अब्दुल करीम टुंडा यूपी के हापुड़ का रहने वाला है. वो पिलखुवा में बढ़ई का काम करता था. करीम टुंडा को लेकर अंदेशा जताया गया कि उसके तार लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं और वो आईएसआई से ट्रेनिंग भी ले चुका है. अजमेर की टाडा कोर्ट में अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ मामला 2014 से विचाराधीन था. 2013 में नेपाल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी के बाद से टुंडा 24 सितंबर 2023 से अजमेर जेल में बंद है. इस तरह बम ब्लास्ट केस में अब्दुल करीम टुंडा पर आतंकी का टैग लगा और 11 साल जेल में गुजरे. इस मामले में अब कोर्ट ने बरी कर दिया.

कोर्ट के सामने कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका

वकील शफकत सुल्तानी ने बताया कि अब्दुल करीम टुंडा निर्दोष है, आज कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. अब्दुल करीम टुंडा को सभी धाराओं और एक्ट में बरी कर दिया गया है. सीबीआई अभियोजन कोर्ट के सामने कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका. हम शुरू से ही कह रहे थे कि अब्दुल करीम टुंडा निर्दोष है. जितने भी मामले अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ दर्ज हुए हैं, दोष सिद्ध नहीं हुआ है.

वकील ने कहा, "कोर्ट ने सभी धाराओं से बरी करने का फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ टाडा एक्ट, आईपीसी, रेलवे एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम मामले में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी.''

ये भी पढ़ें- Alwar Rape Case: बिना योग्यता के अस्पताल में काम कर रहा आरोपी निष्कासित, कारण बताओ नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
Advertisement

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget