एक्सप्लोरर

राजस्थान में पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, 27 जून को जारी होगी बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन  

Social Security Pension: सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा. 1038.55 करोड़ की राशि DBT की जाएगी.

Rajasthan Social Security Pension: राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाखों लोगों की पेंशन 27 जून को दी जाएगी. इसके लिए सरकार की तरफ से पूरी तैयारी की गई है. झुंझुनूं में यह कार्यक्रम होगा. झुंझुनूं में उपचुनाव भी होने वाला है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 27 जून को झुंझुनूं में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का पेंशनर्स के खातों में डीबीटी करेंगे. 

इस दौरान लाभार्थियों से संवाद भी किया जाएगा. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि चुनाव पूर्व किया गया एक और वादा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने पूरा किया है.

मंत्री ने बताई पूरी वजह
मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा, "हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास की भावना से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति व उनके परिवार को राज्य सरकार की सुविधाओं से लाभान्वित करने को प्रतिबद्ध है और आगे भी सरकार लोक कल्याण के कार्य जारी रखेगी."

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प भी पूरा करेंगे.

क्या किया जाएगा कार्यक्रम?
उस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बढ़ी हुई राशि का एक साथ सीधा हस्तांतरण लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1038.55 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी की जाएगी. एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1150 रुपये दी जा रही है. 

विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, लघु एवं सीमान्त वृद्धजन कृषक सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. 

राज्य सरकार बुजुर्गों और जरूरतमंदों को पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है और समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: IIT-NIT जोसा काउंसलिंग 2024: शाम 5 बजे तक होगी ऑनलाइन रिर्पोटिंग, ऑप्शन बदलने का मौका

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget