एक्सप्लोरर

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का बीजेपी सरकार पर निशाना, कहा- 'कोटा के विकास का कोई प्लान नहीं'

Kota News: पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के पास कोटा के विकास के लिए कोई प्लान नहीं है. जब से सरकार बदली है विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है.

Shanti Dhariwal Targets BJP in Kota: कोटा उत्तर के कांग्रेस विधायक व पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने एक बार फिर पर्यटन के क्षेत्र में सरकार की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं. धारीवाल ने कहा कि कोटा में पर्यटन सिटी के रूप में पहचान दिलाए जाने को लेकर कोई कार्य नहीं हो रहे हैं. कोटा में पर्यटन विकास की भरपूर संभावनाएं हैं. पिछली कांग्रेस सरकार ने कोटा को कोचिंग नगरी के साथ-साथ पर्यटन नगरी के क्षेत्र में भी देश और दुनिया में पहचान बनाने के लिए विश्व स्तरीय पर्यटन के प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारा.

चंबल रिवर फ्रंट सहित अन्य पर्यटन विकास के प्रोजेक्टस को मौजूदा सरकार राजनीति से ऊपर उठकर पर्यटन विकास के क्षेत्र में कार्य करें तो कोटा के आर्थिक विकास को पंख लगेंगे. शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

‘पर्यटन विकास का कोई प्लान नहीं बना रही सरकार’
पूर्व मंत्री धारीवाल ने आरोप लगाया कि जब से सरकार बदली है. बीजेपी सरकार कोटा में पर्यटन विकास को लेकर कोई प्लान नहीं बना रही. कोटा में सिर्फ पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार, रखरखाव सुचारू करना है. अकेला चंबल रिवर फ्रंट ही कोटा की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

इसके अलावा पिछली कांग्रेस सरकार के वक्त कोटा को पर्यटन नगरी बनाने के लिए हेरिटेज के साथ-साथ आवागमन सहित अन्य सुविधाओं को देसी विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं के मद्देनजर विकसित किया गया था. लेकिन जब से सरकार बदली है विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है जो शहर की जनता के साथ कुठाराघात हैं. 

IT संबंधित इंडस्ट्रीज कोटा में स्थापित करें बीजेपी
पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने बीजेपी नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि अब डबल इंजन की सरकार है लेकिन डबल इंजन की सरकार के पास कोटा को डेवलप करने का कोई प्लान नहीं है. जबकि हमारी कांग्रेस सरकार ने हर कार्यकाल में कोटा को विकास के पायदान पर आगे बढ़ाया.

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अब डबल इंजन की सरकार कोटा के विकास को आगे बढ़ाएं. पर्यटन विकास के लिए प्रोजेक्टस लेकर आए इसके साथ ही रोजगार के क्षेत्र में भी कृषि आधारित इंडस्ट्री आईटी सेक्टर से संबंधित इंडस्ट्रीज को कोटा में स्थापित करें. ताकि कोटा कोचिंग नगरी के साथ पर्यटन नगरी और आईटी के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सके.

यह भी पढ़ें: 72 हजार करोड़ की पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए MP-राजस्थान आए साथ , CM भजनलाल बोले- 'मेरे दोस्त मोहन यादव को...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget