एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट, 'ये आतंकवादी घटना नहीं बल्कि देश पर...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आतंकवाद का सफाया करने के लिए न सिर्फ पूरा विपक्ष बल्कि देश के 140 करोड़ लोग एकजुट हैं. सरकार को उचित जवाब देना चाहिए.

Sachin Pilot On Pahalgam Terror Attack: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ तौर से कहा है कि केंद्र सरकार को अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि वो दोबारा हमारे बीच दरार पैदा करने की कोशिश ना कर सके.

जोधपुर में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ''पहलगाम में निर्दोष, निहत्थे लोगों को मारा गया, जिस तरह से उनके ऊपर आक्रमण किया गया, मैं समझता हूं कि ये आतंकवादी घटना नहीं थी. ये देश पर प्रहार था. पहलगाम की घटना के लिए जो भी मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को देना है, उसके लिए भारत पूरी तरह से तैयार है.''

आतंकवाद का सफाया करने के लिए विपक्ष एकजुट- पायलट

उन्होंने आगे कहा, ''राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खड़गे साहब ने कहा, आतंकवाद का सफाया करने के लिए न सिर्फ पूरा विपक्ष बल्कि देश के 140 करोड़ लोग एकजुट हैं. जो भी पर्याप्त और उचित जवाब देना है, वो सरकार को देना चाहिए. इसमें किसी प्रकार की आशंका किसी को न हो क्योंकि जब इस प्रकार का आक्रमण भारत के ऊपर होता है तो उसका जवाब पर्याप्त रूप से देना चाहिए. उसके दांत खट्टे करने के लिए जो भी कदम उठाना है, सरकार को उठाना चाहिए.'' 

पाकिस्तान को जवाब मिलना चाहिए- सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी ने ये भी कहा, ''भारत सरकार तमाम अपने साधन को एकत्रित करे, इंटेलिजेंस की जो सूचनाएं हैं, जो संसाधन हैं और एक ऐसा जवाब मिलना चाहिए ताकि दोबारा आतंकवाद के माध्यम से भारत को अस्थिर करने के लिए, हमारे बीच जो दरार पैदा करने की जो नाकाम कोशिश कर रहा है पाकिस्तान, उसको हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करना चाहिए.''

'आतंकवाद के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं'

इससे पहले 27 अप्रैल को सचिन पायलट ने पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर निवासी नीरज उधवानी के परिजनों से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था, ''परिवार का गहरा दर्द और असहनीय पीड़ा, शब्दों से परे है. पूरा देश इन सभी परिवारों के साथ एकजुट होकर खड़ा है. आतंकवाद के लिए हमारे देश में कोई स्थान नहीं है. जिस बर्बरता से यह निर्दोष जीवन छीने गए हैं उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget