एक्सप्लोरर

RPSC Paper Leak: कांग्रेस ने साधा विपक्ष पर निशाना, तो केंद्रीय मंत्री बोले- आप क्या ढोलक बजाने बैठे हैं? 

Rajasthan News: कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष यह चाहता है कि राजस्थान के युवाओं को एक भी नौकरी न मिले, ताकि वह ये कह सकें कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी, इसलिए इनको वोट नहीं देना.

Rajasthan Politics: राजस्थान में राजनेता चुनावी मोड में आ गए हैं, क्योंकि इसी साल के अंत में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में जुबानी जंग में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. BJP, कांग्रेस और RLP के बीच चुनाव में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी और पेपर लीक का है. राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विपक्ष के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ये (राजस्थान सरकार) बेरोजगारों को नौकरियां नहीं देना चाहते हैं. सीबीआई जांच की मांग की जा रही है, तो मैं कहना चाहता हूं कि हमने कब रोका है? विपक्ष को तो राजनीति के लिए नौटंकी करनी है.

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'कमाल है पेपर चोरी आप कराएं, परीक्षा रद्द आप कराएं और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार हमें ठहराएं! तो आप सरकार में क्या ढोलक बजाने बैठे हैं?'

'विपक्ष केवल राज्सथान पेपर लीक की बात करता है, गुजरात की नहीं'
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेपर लीक मामले में विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के लिए कौन मना कर रहा है? 15 परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए. मध्य प्रदेश और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, वहां पर 8-10 साल से ही कोई भर्ती परीक्षा नहीं हो पा रही है. सीबीआई जांच करने के लिए किसने इन्हें रोका है?

विपक्ष तो यह चाहता है कि एक भी नौकरी राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को नहीं मिले, जिससे हम यह कह सके कि देखो कांग्रेस की सरकार में बेरोजगारों को नौकरियां नहीं दीं. इसलिए इनको वोट नहीं देना है. गुजरात पेपर लीक मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं.

'जल्द से जल्द परीक्षा कराकर नौकरियां देगी सरकार'
सांसद किरोड़ी लाल पर हमला बोलते हुए कहा कि किरोड़ी लाल जी तो खुद सांसद हैं, वो तो पूरे देश के हैं. तो कहना नहीं चाहिए यह तो यहां लोगों के बीच बैठकर नौटंकी कर रहे हैं. इनको थोड़ी बहुत भी शर्म नहीं है. बेरोजगारों के साथ ये जो कर रहे हैं, इससे जले पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है. इनको कहना चाहिए कि जल्द से जल्द भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता से प्रदेश में करवाई जाएं. यह मांग होनी चाहिए. यह तो उल्टी मांग कर रहे हैं कि रोक दो सारी नौकरियां. क्यों रोक दो भाई? पेपर आउट हो गया, उसको सजा कानून से मिलेगी. हमारी कांग्रेस की सरकार जल्द से जल्द परीक्षाएं कराएगी और बेरोजगार युवाओं को नौकरियां देगी.

यह भी पढे़ं: Rajasthan Politics: पूर्वी राजस्थान में BJP को मिली थी बस एक सीट, इस बार गहलोत के 'जादू' की पार्टी ने क्या ढूंढी काट?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget