एक्सप्लोरर

RCA Election 2022: राजस्थान क्रिकेट संघ का तेज हुआ चुनावी रण, 26 सितंबर को नामांकन, 30 सितंबर को होगी वोटिंग

Rajasthan Cricket Association Election: इस बार भी आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) फिर से दूसरी पारी खेलने को तैयार हैं. लेकिन उनकी टीम बदलने की संभावना है.

Rajasthan Cricket Association Election 2022: राजस्थान क्रिकेट संघ का चुनावी रण तेज हो गया है. चुनाव को देखते हुए सभी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं. आरसीए सूत्रों का कहना है कि सभी पदाधिकारियों की बाड़ाबंदी दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में की गई है. इस बार भी आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) फिर से दूसरी पारी खेलने को तैयार हैं. लेकिन उनकी टीम बदलने की संभावना है. अभी तक 20 से अधिक पदाधिकारी बाड़ाबंदी में पहुंच चुके हैं. नामांकन पर्चा 26 सितंबर को दाखिल किया जाएगा और 30 सितंबर को मतदान होगा.

राजस्थान क्रिकेट संघ का तेज हुआ चुनावी रण

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आरसीए चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) की खंडपीठ के आदेश को रद्द करते हुए मामले को एकलपीठ के पास भेजकर सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करने को कहा है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता श्रीगंगानगर, नागौर और अलवर जिला क्रिकेट संघों को बहाल रखते हुए आरसीए को आगामी एजीएम और चुनाव में शामिल करने की छूट दी है. 

26 सितंबर को नामांकन, 30 सितंबर को वोटिंग

राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत हैं. वैभव गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं. आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत की टीम के 20 से अधिक पदाधिकारी जयपुर के एक होटल में पहुंच गए हैं. बाकी सभी सदस्यों का एक एक कर होटल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. सभी सदस्य बाड़ाबंदी में एकत्रित होकर नामांकन भरने के लिए 26 सितंबर को जयपुर आरसीए कार्यालय जाएंगे और 30 सितंबर को मतदान में हिस्सा लेंगे. आरसीए सूत्रों के मुताबिक पूर्व में सभी पदाधिकारियों को केरल ले जाया जा रहा था. लेकिन बाद में जयपुर रखने का निर्णय ले लिया गया.

Navaratri: शादी में आ रही है अड़चन, नहीं मिल रहा जीवनसाथी, नवरात्रि में ये सरल उपाय करने से शीघ्र बजेगी शहनाई

बता दें कि राजस्थान में 33 जिलों समेत तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी वोट डालेंगे. कुल मिलाकर 36 वोट आरसीए चुनाव में डाले जाएंगे. सलीम दुर्रानी, गगन खोड़ा और पंकज सिंह वोटर्स में शामिल हैं. पंकज सिंह पहली बार आरसीए चुनाव में वोट डालेंगे. आरसीए ने तीनों जिला क्रिकेट संघों को पहले ही नोटिस भेजकर एजीएम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रखा है. कोर्ट में आरसीए ने चुनावों पर रोक नहीं लगाने की गुहार की थी. लोकपाल की नियुक्ति का मुद्दा हाईकोर्ट में लंबित है. कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार करते हुए हाईकोर्ट को मामले की सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं. 

सरगर्मियां तेज होने पर आरसीए के चुनाव अधिकारी पूर्व आईएएस रामलुभाया ने अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर क्रिकेट संघ की आपत्तियों पर सुनवाई पूरी कर ली है. सोमवार तक जयपुर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ की आपत्तियों पर सुनवाई पूरी हो जाएगी ताकि आरसीए के चुनाव को पारदर्शिता तरीके से पूरी  करवाया जा सके. 

Govardhan Puja 2022: दीपावाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, टूटेगी सालों की परंपरा, जानें- क्यों?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget