एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, समय से पहले होगी एंट्री? आया IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Forecast: मौसम विभाग ने राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे सर्दी का अहसास होने लगेगा. अनुमान है कि इस साल सर्दी सीजन का समय भी बढ़ेगा.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शुक्रवार (20 सितंबर) से मौसम साफ होने लगा है. साथ ही प्रदेश में अब बारिश का दौर भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने 23 सितंबर के बाद एक बार बारिश का सिलसिला शुरू होने की बात कही है. इसके अलावा सर्दी को लेकर भी अपडेट दिया है. IMD ने संभावना जताई है कि इस बार सर्दी जल्द ही दस्तक दे सकती है. 

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे सर्दी का अहसास होने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान ने इस सीजन में गर्मी ही नहीं बल्कि बारिश के भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं. इस साल यहां भीषण गर्मी और भारी बारिश हुई है. ऐसे में इस बार राज्य में ठंड भी कड़ाके की पड़ेगी. अनुमान है कि प्रदेश में ठंड की एंट्री अक्टूबर के आखिरी से हो सकती है. इतना ही नहीं इस साल सर्दी के मौसम का समय भी बढ़ेगा.

23 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम
वहीं पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से 23 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. मानसून की ट्रफ लाइन अब बीकानेर से होकर गुजर रही है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है. इसके चलते राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?
इसके साथ ही 21 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना है. बता दें राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा. जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. हालांकि, प्रदेश में तापमान अभी भी सामान्य से कम है.

वहीं कल दिन का अधिकतम तापमान सीकर में 30 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4 डिग्री कम), अजमेर में 31.7 (सामान्य से 2.6 डिग्री कम), जयपुर में 31.2 (सामान्य से 3.5 डिग्री कम), बीकानेर में 34.8 (सामान्य से 3 डिग्री कम), चूरू में 32.8 (सामान्य से 4 डिग्री कम), पिलानी में 32.2 (सामान्य से 3.7 डिग्री कम) और जोधपुर में 34.2 (सामान्य से 2 डिग्री कम) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, क्यों नहीं पहुंचे सांसद और विधायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget