एक्सप्लोरर

बारिश और तेज हवाओं से राजस्थान में अचानक बदला मौसम, IMD ने दी सावधान रहने की सलाह, इन इलाकों में अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है, जिससे कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather Update: देश के कई राज्यों में पश्चिम विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है. राजस्थान में सोमवार (5 मई) सुबह से ही तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. इस दौरान ब्यावर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद में मौसम का खास असर दिखाई दिया. सवेरे से ही तेज आंधी और अंधड़ के साथ बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

सोमवार की सुबह से ब्यावर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है. अचानक हुई बारिश और तेज ठंडी हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बादलों की गर्जना के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है.

वज्रपात और तेज आंधी को लेकर जारी किया है ऑरेंज अलर्ट 
वहीं, चित्तौड़गढ़ में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला. सवेरे से ही तेज आंधी और अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ. सोमवार को भी राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जिसे लेकर मौसम विभाग ने आज भी 11 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इधर, मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को राज्य के चूरू जिले में ओला वृष्टि और राज्य में मेघगर्जन के साथ हुई हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सबसे ज्यादा वर्षा शेरगढ़ (जोधपुर) में 63 मिमी दर्ज की गई. इसके अलावा कुछ जिलों में हीट वेव का असर भी रहा. 

किस शहर में कितना दर्ज किया गया तापमान
तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 35.8 डिग्री, अलवर 37.8 डिग्री, जयपुर में 36.7 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 37.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री, बाड़मेर में 39.6 डिग्री, जैसलमेर में 39.6 डिग्री, जोधपुर में 37.3 डिग्री, बीकानेर में 35.0 डिग्री, चूरू में 35.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 38.2 डिग्री और माउंट आबू में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

स्कूल जाने वाले बच्चों को करना पड़ा परेशानी का सामना 
बारिश से मौसम थोड़ा ठंडा हुआ है लेकिन दिक्कतें भी कम नहीं हैं. खेतों में पड़ी गेहूं की फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं. दूसरी तरफ शादी का सीजन होने से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है. राजसमंद में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है.

हल्की बूंदाबांदी के बीच तेज बारिश का दौर सुबह से ही जारी है. सुबह से ही आंधी और तेज तूफान से अंधेरा छा गया. सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या से भी लोग परेशान दिखे.

ये भी पढ़ें: राजकुमार रोत के विधायक को ACB ने किया गिरफ्तार! 20 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए, राजस्थान के इतिहास का पहला मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget