एक्सप्लोरर

कोटा में एक क्षेत्र ऐसा जिसे कहते हैं 'कश्मीर', गर्मी में भी होता है सर्दी का अहसास

Kota News: राजस्थान में गर्मी से लोग परेशान हैं. कोटा शहर में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. स्टेशन क्षेत्र में पेड़-पौधों की वजह से तापमान 2-3 डिग्री कम है.

Kota Weather News: इन दोनों राजस्थान में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है और गर्मी की तपन से लोगों का हाल बेहाल है. चेहरे पर पसीने की बूंदें दिखाई देती है तो कंठ सूख रहे हैं. शहर में गाड़ियों की आवाजाही के बीच यह तपन और बढ़ जाती है. कोटा शहर की बात करें तो यहां पिछले तीन दिनों से गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखा रखे हैं और इस तीखे तेवर के चलते सड़के सूनी नजर आ रही है.

लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर आते हैं. कहीं आइसक्रीम की दुकान तो कहीं गन्ने के रस की दुकान पर अपने कंठ को तर करते लोग नजर आ जाते हैं. लेकिन उसके बाद भी गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं लेता.


कोटा में एक क्षेत्र ऐसा जिसे कहते हैं 'कश्मीर', गर्मी में भी होता है सर्दी का अहसास

45.3 डिग्री पर पहुंचा कोटा का तापमान
कोटा शहर का तापमान इन दिनों 45.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है जबकि हम दूसरी तरफ बात करें तो कोटा शहर का एक इलाका ऐसा भी है जहां पर गर्मी की तपन कुछ कम है. यदि शहर में तापमान 45 डिग्री होता है तो दूसरी तरफ स्टेशन क्षेत्र में तापमान 2 से तीन डिग्री तक कम हो जाता है. हालत यह है कि आज भी यहां कूलर के आगे सोने पर रजाई और कंबल का सहारा लेना पड़ता है। इस भीषण गर्मी में यह बात कुछ समझ नहीं आती लेकिन यह यहां की सत्यता है. 

लाखों की संख्या में है पेड़ पौधे
वरिष्ट सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी मौसम शाला कमलेश का कहना है कि कोटा के स्टेशन क्षेत्र में आर्मी क्षेत्र भी आता है, इस आर्मी क्षेत्र में लाखों की संख्या में सैकड़ो प्रजातियों के पेड़ पौधे हैं. इन पेड़ों की वजह से यहां पर ठंडक रहती है. इसके बिल्कुल नजदीक ही रेलवे कॉलोनी क्षेत्र आता है जहां पर ऐसा कोई घर नहीं है जहां पर पेड़ नहीं हो. रेलवे के एक-एक मकान में 8 से 10 पेड़ दिखाई दिए जाते हैं.

तापमान में करता है गिरावट
यही नहीं इन पेड़ों में फलों के पेड़ भी काफी मात्रा में है ताकि पशु पक्षियों को भी उनका भोजन मिल सके. ऐसा भी कहा जाता है कि यह रेलवे कॉलोनी, रेलवे के क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी रेलवे कॉलोनी है, जहां पर हजारों की संख्या में रेलवे के मकान है. कमलेश का कहना है कि इसके अतिरिक्त पास से निकल रही चम्बल, कुछ दूर पर खेतों का होना भी यहां के तापमान में गिरावट करता है.

सर्दी में रास्ता बदल लेते हैं लोग 
कोटा के स्टेशन क्षेत्र में सबसे अधिक सर्दी पड़ती है. जब शहर में टेंपरेचर 10 डिग्री होता है तो यहां पर उसके विपरीत टेंपरेचर 5 या 6 डिग्री पर आ जाता है और इसका भी मूल कारण यहां पर आसपास घने पेड़ों का होना है. सर्दी के समय जब लोग यहां किसी काम से आते हैं तो अपना रास्ता बदलकर दूसरी तरफ से स्टेशन पहुंचते हैं. क्योंकि यहां सर्दी बहुत अधिक होती है. कोटा में मौसम विभाग भी दो तरह से तापमान बताता है.

शहर का तापमान अलग रहता है और स्टेशन क्षेत्र का तापमान अलग रहता है. ऐसे में यह जगह लोगों को संदेश देती है कि यदि अधिक पेड़ होंगे तो पर्यावरण स्वच्छ होगा. हवा के माध्यम से श्वास स्वच्छ होकर शरीर में जाएगी और वातावरण में भी ठंडक देखने को मिलेगी. यहां पर रहने वाले लाखों लोग ठंडी और स्वच्छ हवा लेते हैं.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस की सरकार में भी बन जाता राम मंदिर क्योंकि....', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget