एक्सप्लोरर

Water Problem: अलवर में विकराल हुई पानी की समस्या, महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम...किया प्रदर्शन

Alwar News:  पानी की समस्या (Water Problem) के चलते अलवर (Alwar) में  एसपी और जिला प्रमुख के आवास के पास इंद्रा कॉलोनी की महिलाओं ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया.

Rajasthan Alwar Water Problem: गर्मी के मौसम में राजस्थान (Rajasthan) के कई इलाकों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है. पानी की समस्या (Water Problem) के चलते अलवर (Alwar) में आए दिन सड़कों पर महिलाओं की तरफ से जाम लगाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार को फिर एक बार एसपी और जिला प्रमुख के आवास के पास इंद्रा कॉलोनी की महिलाओं ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने कहा कि 6 महीने से पानी के लिए परेशान हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं पानी की मांग को लेकर अड़ी रहीं.

पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं लोग 
अलवर में रोजाना पानी के लिए अलग-अलग जगहों पर सड़क जाम ओर प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. लोग पीने के पानी के लिए इस कदर परेशान हैं कि सुबह-सुबह सारे काम छोड़कर पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ता है. कोई साइकिल पर तो कोई रिक्शा लेकर पानी लेकर जाता हुआ नजर आता है. सोमवार को भी जेल सर्किल के पास धोबिगट्टा क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाया तो आज जलदाय विभाग में पिछले 4 दिनों से पानी के लिए धरने पर बैठे 6 पार्षदों ने जलदाय अधिकारियों के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया.


Water Problem: अलवर में विकराल हुई पानी की समस्या, महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम...किया प्रदर्शन

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
पानी की समस्या के चलते अलवर नेहरू गार्डन के पास जिला प्रमुख आवास के बाहर इंद्रा कॉलोनी की महिलाओं ने आज जाम लगा दिया. जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने जाम नहीं खोला. महिलाओ ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की. इसके बाद मौके पर जलदाय विभाग के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने महिलाओं से बात कर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. 


Water Problem: अलवर में विकराल हुई पानी की समस्या, महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम...किया प्रदर्शन

6 महीने से बनी है पानी की समस्या
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि 6 महीने से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है. पानी नहीं आने के चलते महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी की समस्या के चलते पूरी-पूरी रात जागकर पानी भरने में लग जाता है ऐसे में तमाम तरह की दिक्कतें बढ़ गई हैं. महिलाओं ने कहा कि टैंकर कब तक मंगवाएं, पानी के टैंकर भी महंगे हो चुके हैं, इसलिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को जल्द ही पानी की समस्या पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

UPSC ने 3 बार खारिज कर दी थी राजस्थान सरकार की फाइल, वरना IAS बन जाता घूसखोर CEO राठौड़

REET 2022: इस दिन से शुरू होंगे रीट परीक्षा के लिए आवेदन, 45000 से अधिक पदों के लिए इन तारीखों पर होगा एग्जाम, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget