एक्सप्लोरर

Rajasthan Urban Olympic Games: 26 जनवरी को होगा शहरी ओलंपिक खेल का आगाज, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

Rajasthan Urban Olympic Games: राजस्थान राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद  2023 से शहरों में भी इन खेलों का आयोजन होगा. 

Rajasthan Urban Olympic Games: राजस्थान में अगले साल 26 जनवरी (Republic Day 2023) से शुरू होने वाले शहरी ओलंपिक खेलों (Urban Olympics Games) की तैयारियां चरम पर है. ग्रामीण ओलंपिक खेलों (Rural Olympics Games) की सफलता के बाद शहरों में होने वाले खेलों को सफल बनाने के लिए  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पूरी प्लानिंग के साथ इस काम में जुटी है. सरकार की मंशा है कि प्रदेश में बेहतर खेल सुविधाओं से खिलाड़ियों का भविष्य बेहतर बने.

खेल मंत्री किया पोर्टल का शुभारंभ
प्रदेश के खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने शासन सचिवालय में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ किया. अब प्रदेश के शहरी क्षेत्र में रहने वाला कोई भी इच्छुक व्यक्ति खेलों में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है. चांदना ने कहा कि राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल जैसा अनूठा आयोजन करने के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने वाला पहला राज्य है, जिसकी चर्चा पूरे देश में है. राजस्थान खेल क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए लगातार एक ‘ट्रेंड सेटर’ के रूप में उभर रहा है.

ग्रामीण ओलंपिक खेलों ने बनाया रिकॉर्ड
राजस्थान खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद शहरों में भी इन खेलों को शुरू किया जा रहा है. ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 30 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. इससे प्रदेश में सामाजिक सद्भाव के साथ खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है. लोग खेल के मैदान में उतर रहे हैं जिससे वह हेल्दी लाइफ जी सकेंगे. इससे खेलों की नर्सरी तैयार होगी और इसके भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आएंगे. राजस्थान प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल लाएंगे.

240 नगरीय निकायों में हाेंगे खेल
अशोक चांदना ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन आगामी जनवरी माह में प्रस्तावित है. राज्य के सभी 240 नगरीय निकायों में इन खेलों का आयोजन होगा, जिसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद एवं 194 नगर पालिकाएं शामिल हैं. इसके लिए निकायवार कुल 628 क्लस्टर्स का निर्माण किया गया है. नगर निगम एवं नगर परिषद में 2011 की जनगणना के आधार पर प्रति 20 से 25 हजार की आबादी पर एक क्लस्टर बनाया गया है. नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं जयपुर हैरिटेज में जनसंख्या अधिक होने के कारण प्रति 30 से 35 हजार की जनसंख्या पर एक क्लस्टर बनाया गया है. वहीं प्रत्येक नगर पालिका को एक इकाई मानते हुए एक क्लस्टर के रुप में माना है.

शहर ओलंपिक में शामिल हैं 7 खेल
खेल मंत्री ने बताया कि शहरी ओलंपिक के तहत 7 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा. इनमें कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर), फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) में आयोजित किए जाएंगे. प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर निकाय, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा. इन खेलों में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.

21 जनवरी तक करा सकते हैं आवेदन
खेल एवं युवा मामलात विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि खेल विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से इन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा. खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल rajolympic.rajasthan.gov.in के माध्यम से 21 जनवरी तक किया जा सकता है. पंजीयन व्यक्तिगत अथवा सामूहिक श्रेणियों में करवाया जा सकता है. प्रत्येक नगर निगम में क्लस्टरों का विभाजन जोनवार होगा, जिसका नियंत्रण अधिकारी उपायुक्त-जोन होगा. सभी नगरीय निकाय खेलों के आयोजन के लिए निकायवार स्थल का चुनाव करेंगे.

यह भी पढ़ें:  Jodhpur: गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मशार करने वाली तस्वीरें आईं सामने, सख्त कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से 4 महीने पहले दी थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नीरज शर्मा मर्डर केस: हत्या से 4 महीने पहले ही दे दी गई थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
Jaipur News: जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget