एक्सप्लोरर

Rajasthan: खिलाड़ियों को डोपिंग से बचाने के लिए राडा की जरूरत, राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक्सपर्ट ने की मांग

Seminar in Rajasthan University: राजस्थान यूनिवर्सिटी में विशेष सेमिनार आयोजित किया गया. इस मौके पर एक्सपर्टस ने खिलाड़ियों को डोपिंग से बचने की सलाह देते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की.

Rajasthan University News Today: राजस्थान यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में खिलाड़ियों को डोपिंग से बचाने के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया. इस दौरान डोपिंग की तमाम नुकसान से रुबरु किया गया. साथ ही साथ डोपिंग पर और अंकुश लगाने के लिए रीजनल एन्टी डोपिंग एजेंसी की स्थापना की जरूरत बताई गई. 

नाडा की मेडिकल ज्यूरी मेम्बर डॉ संजोगिता सूडान ने कहा कि पहले जहां 15 दिन में एक केस हमारे पास आते थे, वहीं अब सप्ताह में चार केस आ रहे हैं. पुरुषों की तुलना में महिला खिलाड़ी ज्यादा डोप पॉजिटिव पाई जा रहीं हैं. इसके पीछे उनके परिवार का दबाव बड़ी वजह है. 

खिलाड़ियों को दी गई ये सलाह
डॉ संजोगिता सूडान ने कहा कि नौकरी पाने की चाहत उन्हें इस तरफ ले जा रहा है, इससे बचना होगा. उन्होंने यह भी बताया कि जो खिलाड़ी वहां सेम्पल नहीं देते हैं उन्हें बिना टेस्ट के ही पॉजिटिव मान लिया जाता है. उन्होंने कहा कि इन सबसे बचने के लिए खिलाड़ी सिर्फ एमबीबीएस डॉक्टर्स से ही दवाएं लें न कि फिजियोथेरिप्सट से दवा लेकर खाएं.

चूंकि, सेम्पल को टेस्ट करने में काफी खर्च आता है इसलिए हर खिलाड़ी का टेस्ट नहीं होता है. राजस्थान यूनिवर्सिटी की खेल बोर्ड सेक्रेटरी डॉ प्रीति शर्मा ने कहा कि इसके लिए खिलाड़ियों को बेहद जागरूक रहना होगा.

'अवेयर करना ही है इलाज'
अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन गोपाल सैनी ने कहा कि नेचुरल रहने से ही फायदा है. डोपिंग से शार्ट टर्म में फायदा मिलता है, लेकिन लंबे समय के लिए नुकसान हो जाता है. उन्होंने कहा कि डोपिंग से बचकर रहना चाहिए. लोगों को जितना अवेयर करेंगे, उतना अच्छा रहेगा. 

गोपाल सैनी कहा कि लगातार डोपिंग की कहानी बढ़ती जा रही हैं. खिलाड़ियों के लिए डोपिंग बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले लैब बेहतर नहीं होते थे, लेकिन अब लैब बदल रहे हैं. इस दौरान गोपाल सैनी ने अपने पुराने अनुभवों को शेयर किया.

'सप्लीमेंट और अन्य चीजों के इस्तेमाल से बचें'
इस सेमिनार में सभी विशेषज्ञों ने सप्लीमेंट और दवाओं से दूर रहने की सलाह दी. एक्सपर्ट के मुताबिक, कई बार अनजाने में खिलाड़ी दवाई खा लेते हैं और उनकी डोप रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है. 

सेमिनार में एक्सपर्ट ने बताया कि, चार कप काफी पीने के बाद भी डोप रिपोर्ट पॉजिटव आ जाती है. इसलिए इन सभी बातों से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पैर बांधा, दो लड़कों ने पकड़ा और फिर तीसरे ने तलवे पर बरसाई लाठियां...राजस्थान के झुंझुनू में दलित युवक की हत्या

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Embed widget