एक्सप्लोरर

राजस्थान विवि का एक ऐसा कोर्स जिससे जल्द मिलती है नौकरी? कल से शुरू होगा एडमिशन, जानें डिटेल

Rajasthan University Admissions: 24 जून से राजस्थान विश्वविद्यालय में B.Lib.Sc और M.Lib.Sc में एडमिशन शुरू हो रहे हैं. कोर्स कर चुके 90% छात्रों को सरकारी-प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी मिल चुकी है.

Rajasthan University News: राजस्थान विवि का एक ऐसा प्रोफेशनल कोर्स जिसे करने के बाद नौकरी मिल ही जाती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं बैचलर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib.Sc.), मास्टर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस (M.Lib.Sc) कोर्स की. ये दोनों कोर्स एक-एक साल के हैं. प्रदेश में यह कोर्स सिर्फ राजस्थान विवि में ही होता है. इस कोर्स की खूब डिमांड है. यहां पढ़ाई करने वाले ज्यादातर छात्र रोजगार में है. मलतब, 90 प्रतिशत को रोजगार मिल चुका है. यहां की फीस भी बेहद कम है. 

डिपार्टमेंट ऑफ़ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस के एचओडी राम सिंह चौहान का कहना है कि यह प्रोफेशन कोर्स है. भारत का कोई भी छात्र यहां पर एडमिशन ले सकता है. यहां से पढ़ाई करने के बाद ज्यादातर छात्र सरकारी और निजी सेवा दे रहे हैं.

प्रवेश पाने की प्रक्रिया?
राजस्थान विवि के इस विभाग में प्रवेश पाने के लिए एक नॉर्म्स बना रखा है. बैचलर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib.Sc.) में एडमिशन के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए. जिसकी मेरिट बनती है. उस आधार पर एडमिशन मिलता है. जिसकी 100 सीटें है. जिसमें लड़कियों और आरक्षित वर्ग की फीस 8 हजार है. सामान्य लोगों के लिए 10 हजार रुपए फीस है. वहीँ, मास्टर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस में एडमिशन के लिए बैचलर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib.Sc.) होना जरुरी है.

इसके लिए 20 सीटें हैं. यहां पर लड़कियों और आरक्षित वर्ग के लिए 7500 और सामान्य के लिए 8000 रुपए फीस है. इसके लिए 24 जून से 30 जून तक प्रवेश चलेगा. इसकी सबसे खास बात है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है. 80 प्रतिशत थ्योरी और 20 प्रतिशत प्रैक्टिकल होता है.

नौकरी का पूरा चांस
इन कोर्सों को करने के बाद नौकरी के अधिक चांस होते हैं. निजी क्षेत्र में लाइब्रेरियन की बहुत मांग है. सरकारी क्षेत्र में भी इसकी मांग है. निजी विवि में भी खूब मांग है. इसलिए हर दिन इसमें नए-नए प्रयोग भी हो रहे हैं. इन दोनों कोर्सों को करने के बाद शिक्षण के क्षेत्र में भी जाया जा सकता है. कई और अवसर खुले हुए हैं. शुरूआती सैलरी 20 हजार से 50 हजार रूपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का BJP सरकार पर आरोप, कोटा विकास प्राधिकरण को पत्र लिख पूछा ये सवाल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget