एक्सप्लोरर

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का BJP सरकार पर आरोप, कोटा विकास प्राधिकरण को पत्र लिख पूछा ये सवाल

Kota News: MLA शांतिवाल ने कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त से पूछा कि पिछली सरकार में चंबल रिवर फ्रंट, सिटी पार्क सहित कई विकास काम किए गए. वहीं पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए अब तक आपने क्या किया.

Rajasthan News: राजस्थान के पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा कोटा में किए गए विकास कार्यों की उपेक्षा और लापरवाही के कारण विश्व स्तरीय महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स अपना नाम खो रहे हैं. पूर्व मंत्री कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि वह रख रखाओ पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो करोड़ों के प्रोजेक्ट बेकार हो जाएंगे.

शांति धारीवाल ने पत्र में लिखा कि "आपको ध्यान होगा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय कोटा को विश्व पर्यटन नगरी बनाने के लिए कई विकास कार्य करवाए गए थे, ताकि कोटा में देशी-विदेशी पर्यटक आएं. इससे कोटा की आर्थिक व्यवस्था सुधरेगी, जिससे आम लोगों कि आजिविका में सुधार होगा."

"इस विकास के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार ने 68 करोड़ रुपये की तत्कालीन नगर विकास न्यास को स्वीकृति भी दी गई थी. महत्वपूर्ण कार्य चंबल रिवर फ्रंट, सिटी पार्क संपूर्ण शहर और चौराहे पर सौंदर्यकरण, अंडरपास, एलिवेंट आदि बनाए गए थे. इन देशी-विदेशी पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए आप द्वारा अभी तक क्या प्रयास किए गए हैं."

केडीए की लापरवाही उजागर
शांति धारीवाल ने कहा कि प्रचार-प्रसार के साथ-साथ चंबल रिवर फ्रंट, सिटी पार्क, लाइटिंग और समस्त चौराह, अंडरपास की और संपूर्ण शहर में लाइटिंग आदि का रख-रखाव नहीं हो रहा है. यह केडीए की पूर्णतया लापरवाही और उपेक्षा को प्रदर्शित करता है. इससे शहर में किए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्य खराब होते जा रहे है.

पूरे शहर में आधी लाइटों का बंद रहना, चंबल माता की मूर्ति से जलधारा का बंद होना स्पष्ट रूप से अधिकारियों की शहर के प्रति उपेक्षा और लापरवाही दिखा रही है. कोटा विकास प्राधिकरण बनने के बाद यह आशा की जा रही थी कि शहर में किए गए विकास कार्यों का रख-रखाव बेहतर होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जो घोर लापरवाही है.

ये भी पढ़ें: IIT-NIT में सीट अलॉटमेंट के बाद हजारों स्टूडेंट्स का वैरिफिकेशन अटका, इसलिए आई समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget