एक्सप्लोरर

REET Exam 2022: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी रीट की परीक्षा, पेपर के एग्जाम सेंटर पहुंचने तक होगी वीडियोग्राफी

रीट की परीक्षा के दौरान सभी एग्जाम सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. साथ ही परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही प्रवेश दिया जाएगा.

Kota News: कोटा में 22 जुलाई से प्रस्तावित दो दिवसीय राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए नियुक्त किए गए एरिया मजिस्टेज्ट, जोनल मजिस्ट्रेट, वीक्षक व सेंटर सुप्रीटेंडेंट्स का एक दिन की ट्रेनिंग यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई. रीट परीक्षा के जिला समन्यवयक व अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने कहा कि चुनाव की तरह इस बार रीट परीक्षा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें. 

सीसीटीवी से रहेगी नजर
उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सभी कार्य समय पर पूरे किए जाने है. इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच कैमरे की निगरानी में प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचेंगे साथ ही परीक्षार्थी भी सीसीटीवी की नजर में रहेंगे.

त्रुटि रहित सम्पन्न कराने के लिए बनाई गईं टीमें
इस बार परीक्षा के शांतिपूर्वक और त्रुटि रहित सम्पन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय स्क्वायड टीमों का गठन किया गया है. सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही प्रवेश दिया जाएगा. एग्जाम सेन्टर पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी. परीक्षा के प्रश्नपत्र कोष कार्यालय से लेकर परीक्षा केन्द्र सम्पूर्ण गतिविधियों की विडियोग्राफी की जाएगी.

24 घंटे पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रवीण जैन ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. जिसमें निर्धारित ड्रेस कोड की पालना अनिवार्य होगी. उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के आवागमन से लेकर ठहरने की व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. शहर में 25 स्थानों पर 24 घंटे जाप्ता तैनात रहकर व्यवस्था सभांलेगा. उन्होंने बताया कि रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड पर बनाए गए हैल्प डेस्क पर भी 24 घंटे जाप्ता तैनात रहेगा.

ये रहेगी व्यवस्था
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र का एक कोर्डिनेटर होगा, हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. किसी भी अधिकारी या परीक्षार्थी को केन्द्र परिसर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सिर्फ केन्द्र अधीक्षक की-पैड का मोबाइल ले जा सकेंगे. परीक्षा के लिए निजी शिक्षण संस्थाओं में भी सभी स्टाफ सरकारी कार्मिक होंगे. परीक्षा स्थल पर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा आयोजन के लिए निजी स्कूलों में बनाए गए केन्द्रों पर कोई निजी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा. रीट मे नियुक्त सभी कार्मिकों को जिला कलक्टर की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे वे ही कार्मिक परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश कर सकेंगे.

बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए होंगे इंतजाम
वहीं जिला प्रशासन द्वारा जिले से बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए ठहरने का फ्री इंतजाम किया जाएगा. 22 जुलाई से 24 जुलाई तक कलेक्ट्रट में नियंत्रण कक्ष और बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन पर हैल्प डेस्क कार्यरत रहेगी. परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज एवं निजी बसों में निशुल्क आवागमन की सुविधा होगी. प्रशासन द्वारा रेल्वे को परीक्षा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का अनुरोध किया गया है. परीक्षा के लिए 23 जुलाई को प्रथम पारी में 91 द्वितीय में 81 परीक्षा केन्द्र होंगे और 24 जुलाई को दोनों पारियों में 43-43 परीक्षा केंद्र होंगे.  

ये भी पढ़ें

REET Exam 2022: 23 और 24 जुलाई को होगी परीक्षा, कैंडिडेट्स को इन शहरों में मिलेगी फ्री बस सर्विस

REET Exam 2022: भरतपुर में रीट परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के होंगे ये इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget