एक्सप्लोरर

Rajasthan News: लाल मिर्च ने लगाई 'जेब में आग', अब तक के इतिहास में हुई सबसे महंगी

राजस्थान और एमपी में अधिक बारिश के चलते लाल मिर्च का उत्पादन प्रभावित हुआ है. इंदौर और मनावा में बारिश के चलते मिर्च की फसल खराब हो चुकी है. इसी कारण मिर्च के भावों में तेजी देखने को मिल रही है.

Rajasthan News: खाने का जायका बढ़ाने वाली मिर्ची अब आपके रसोई का बजट खराब करने वाली है. क्योंकि लाल मिर्च के भाव में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस बार मिर्च की फसल में कीड़े लगने के साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश में अधिक बारिश के कारण मिर्च का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ हैं. जिसके चलते बाज़ार में लाल मिर्च की  उपलब्धता कम हुई है. इसी कारण सूखी लाल मिर्च का भाव काफी बढ़ गया है. मिर्च मण्डी में पिछले साल के मुकाबले इस साल मिर्च के भाव दुगने हो गये हैं.

अभी बाजार में 400 रुपए प्रति किलो के भाव से  बिक रही लाल मिर्च
मध्यप्रदेश से जो देशी मिर्ची आती है उसे राजस्थान में बहुत पसंद किया जाता है. इस बार इस मिर्च की पैदावार मात्र बीस प्रतिशत ही हुई है. धामनोर, बेहिरया, इंदौर, मनावा आदि क्षेत्रों में बारिश के दौरान पानी गिरने से फसल खराब हो चुकी है. इसी कारण मिर्च के भावों में तेजी देखने को मिल रही है. लाल मिर्च अभी बाजार में 400 रुपए प्रति किलो के भाव से  बिक रही है. लेकिन ग्राहकों को जो क्वालिटी चाहिए वह नहीं मिल रही है. माना जा रहा है कि मिर्च के भाव अभी और भी बढ़ सकते हैं. 

मंडी व्यापारियों का मानना है कि इस समय भावों में गिरावट होने चाहिए थी. पर इसके उलट भाव और बढ़ गए हैं साथ ही व्यापार मंदा हो गया है. बाजार में अभी जो मिर्ची के भाव चल रहे हैं वो अब तक के सर्वोच्च शिखर पर हैं. इतनी महंगी मिर्च कभी नहीं बिकी.  मिर्च के  रेटों में गिरावट को लेकर संभवना तो जताई जा रही है लेकिन ये दिसंबर से पहले संभव नहीं है. माना जा रहा है कि अगले महीने आंध्र प्रदेश के गुंटूर से मिर्च की नई पैदावार आने के बाद ही रेटों में कमी संभव हो पाएगी.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: 'मोरबी पुल हादसे ने गुजरात में BJP के 27 साल के ‘‘कुशासन’’ को उजागर किया', सीएम गहलोत का आरोप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget