एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: 'मोरबी पुल हादसे ने गुजरात में BJP के 27 साल के ‘‘कुशासन’’ को उजागर किया', सीएम गहलोत का आरोप

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव है. गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Gujarat Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि मोरबी पुल हादसे ने गुजरात में बीजेपी के 27 साल के ‘‘कुशासन’’ को उजागर कर दिया है. इस हादसे में 135 व्यक्तियों की मौत हो गई थी. अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत ने लोगों को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ आगाह किया और आरोप लगाया कि आप राज्य के लोगों को गुमराह कर रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस का प्रतिबद्ध वोट बैंक बरकरार है.

क्या बोले सीएम गहलोत?
गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीजेपी पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्ता में है. लेकिन, मोरबी में पुल गिरने की इस घटना ने उसके कुशासन को उजागर कर दिया है. इस घटना से पहले, (बोटाड में) जहरीली शराब की वजह से मौत और कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके ने बीजेपी सरकार को बेनकाब कर दिया था.’’ उन्होंने पुल टूटने की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश या किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक जांच आयोग गठित करने की मांग की.

135 लोगों की हुई थी मौत
मोरबी में मच्छु नदी पर अंग्रेजों के समय का केबल पुल गत 30 अक्टूबर को टूट गया था जिसमें 135 लोगों की जान चली गई थी. यह हादसा पुल की एक निजी कंपनी द्वारा मरम्मत करने के पश्वात जनता के लिए खोलने के चार दिन बाद हुआ था. गहलोत ने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है कि राज्य सरकार द्वारा अभी तक ऐसी किसी जांच का फैसला नहीं किया गया है. नतीजतन, उच्च न्यायालय ने आज स्वत: संज्ञान लिया. मैं मांग करता हूं कि उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिले.’’

हाई कोर्ट ने लिया है मामले का संज्ञान
इससे पहले दिन में, गुजरात हाई कोर्ट ने मोरबी पुल हादसे का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और स्थानीय अधिकारियों को नोटिस जारी किया तथा 14 नवंबर तक इस विषय में स्थिति रिपोर्ट मांगी. गुजरात में अरविंद केजरीवाल और आप के प्रचार अभियान पर टिप्पणी करते हुए गहलोत ने कहा कि खासकर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद आप का उत्साह ठंडा पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘आप शासित दिल्ली की स्थिति प्रदूषण के कारण गंभीर है जबकि पंजाब में आप सरकार पूरी तरह से विफल है. आप अब गुजरात में लोगों को गुमराह कर रही है. लोगों को सतर्क रहना चाहिए.’’

बीजेपी ने दिया ये नारा
बीजेपी के नवीनतम चुनावी नारे ‘‘मैंने यह गुजरात बनाया है’’ पर, कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य आजादी से पहले भी मजबूत था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने गृह राज्य में चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए, गुजराती में एक नया नारा दिया - ‘‘आ गुजरात, मैं बनाव्यु छे’’ यानि (यह गुजरात मैंने बनाया है). गहलोत ने कहा, ‘‘गुजरात गुजरातियों द्वारा बनाया गया है (बीजेपी द्वारा नहीं) . राज्य आजादी से पहले भी उद्योगों के कारण मजबूत था. लेकिन अब, बीजेपी का कुशासन उजागर हो रहा है.’’

एक और पांच दिसंबर को चुनाव
एक और 5 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों पर, गहलोत ने कहा, ‘‘कुछ लोगों द्वारा यह जानबूझकर यह फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस लड़ाई में नहीं है. हम जमीन पर हैं और हमारा अभियान भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि गांवों में हमारा समर्थन आधार अभी भी बरकरार है.’’ गुजरात में अपने चुनावी भाषणों के दौरान, केजरीवाल अक्सर लोगों से कहते हैं कि कांग्रेस को वोट देने का कोई मतलब नहीं है ‘‘क्योंकि पार्टी के नेता अंततः सत्तारूढ़ बीजेपी में पाला बदल लेते हैं.’’

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: सीएम केजरीवाल को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया ये दावा, BJP और AAP को बताया एक ही पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget