एक्सप्लोरर

राजस्थान में 8 वीं पास बन गए PTI, फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले 129 PTI टीचर बर्खास्त

Rajasthan PTI Teacher Scam: राजस्थान में हुई पीटीआई भर्ती परीक्षा में धांधली के बाद 129 फर्जी टीचरों को बर्खास्त कर दिया गया है. इनसे वेतन वसूली के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

Rajasthan PTI Recruitment Scam: राजस्थान में पी टी आई यानी शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा में घोटाला सामने आने के बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है. साल 2022 की भर्ती परीक्षा के जरिए पी टी आई की नौकरी हासिल करने वाले फर्जी पी टी आई नौकरी से बर्खास्त कर दिए गए है. 

साढ़े पांच हजार से ज्यादा पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं तक की पढ़ाई रखी गई थी, लेकिन फर्जी दस्तावेज, डिग्री और प्रमाणपत्रों के जरिए आठवीं पास आवेदक भी सरकारी नौकरी में लग गए. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अब बड़ी कार्रवाई करते हुए 129 फर्जी पी टी आई को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. ये फर्जी पी टी आई करीब सवा साल से सरकारी स्कूलों में नौकरी कर रहे थे.

व्यापक जांच के बाद कार्रवाई
कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज के मुताबिक साल 2022 में हुई पी टी आई भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायत मिलने के बाद सभी अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स जैसे उनकी शिक्षा से जुड़े दस्तावेज, शारीरिक शिक्षा से जुड़े प्रमाणपत्रों और डिग्री इत्यादि की व्यापक जांच पड़ताल करवाई गई. इस जांच में पता चला कि कई दस्तावेज फर्जी या मिसमैच है.

फर्जी डिग्री और दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति 
चयनित 321 अभ्यर्थियों के दस्तावेज में विसंगतियां पाई गईं. जांच में यह भी पता चला कि कई ऐसे लोगों ने भी नौकरी हासिल कर ली थी, जिन्होंने केवल 8वीं तक की पढ़ाई की थी. 244 अभ्यर्थियों ने फर्जी डिग्री और दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति हासिल की थी, जिनकी लिस्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई थी. विभाग अब इन बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का मामला भी दर्ज करवा रहा है.

वेतन-भत्तों की होगी रिकवरी
बर्खास्त किए गए शिक्षकों ने अपने खिलाफ की गई इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट की शरण भी ली है. बर्खास्त किए गए शारीरिक शिक्षकों में जयपुर, जोधपुर, धौलपुर, सीकर, कोटा और दूसरे कई जिलों के शिक्षक शामिल हैं. सरकार इन बर्खास्त शिक्षकों से उन्हें नौकरी के दौरान मिले वेतन भत्तों की रिकवरी के लिए भी कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान बजट में उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्र के लिए क्या होने वाला है नया, क्या हो रही तैयारी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget