एक्सप्लोरर

REET 2023 Paper Leak: 10 साल में 80 बार इंटरनेट बंद, हर बार हो जाता है पेपर लीक, नकल माफिया सक्रिय

Rajasthan Internet Shut Down: पेपर लीक न हो और अफवाहों का बाजार ठंडा रहे, इसके लिए इंटरनेट सेवाएं परीक्षा के दौरान बंद की जा रही हैं. जब ये बात होती है, तो लोग समझ जाते हैं कि परीक्षा होने वाली है.

REET Paper Leak: राजस्थान में सरकार के लिए परीक्षा कराना चुनौतीपूर्ण हो गया है. इसके लिए प्रशासन ने प्रदेश के कुल 11 जिलों में नेट बंदी का आदेश जारी कर दिया है. इसके पहले भी कई बार नेटबंदी के जरिये परीक्षा कराई गई लेकिन फिर भी पेपर लीक हुए हैं. प्रदेश सरकार के नेटबंदी की कार्रवाई का कई बार विरोध भी हो चुका है. सरकार की तरफ से इसके लिए कई कारण बताये जाते हैं. 

भर्ती परीक्षा का पेपर लीक न हो और अफवाहों का बाजार ठंडा रहे यह बड़ा कारण बताया जाता है. नकल के मास्टर माइंड्स को फेल करने के लिए पुलिस-प्रशासन इंटरनेट सेवा बंद रखता है. इन सभी दांवों के बीच की पेपर लीक की घटना नहीं रुक पाई है. हालांकि, इस दौरान फाइबर से इंटरनेट सेवा जारी रहती है. सरकार के आदेश से पूरे प्रदेश का कारोबारी परेशान रहता है. ऑनलाइन क्लासेस और सभी इंटरनेट सेवा से जुड़े काम रूक जाते हैं. वहीं, इस बार की परीक्षा में एक मार्च तक नौ पारियों में कुल 2940 परीक्षा केंद्रों पर 9,64,965 अभ्यर्थी बैठेंगे.

राजस्थान में बार-बार इंटरनेट बंद
राजस्थान में जब इंटरनेट बंद होने की बात सामने आती है तो लोगों को  लग जाता है कि परीक्षा होने वाली है. यह कोई नई बात नहीं है. पिछले 10 साल में करीब 80 बार इंटरनेट बंद किया जा चुका है. इसमें ज्यादातर मामले में परीक्षा ही रही है. इसमें सीकर, जयपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर और उदयपुर में सबसे ज्यादा नेटबंदी हुई है. ये दोनों दलों की सरकारों ने ऐसा ही किया है. इससे यहां की जनता तो परेशान हुई लेकिन पेपर लीक की घटना पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा. फिर इस ट्रिक को सरकार क्यों अपना रही है.

इस बार इन जिलों में है प्रभाव
सरकारी आदेश के अनुसार 25 फरवरी से एक मार्च तक तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती आयोजित हो रही है. इसमें परीक्षा को सफल बनाने के लिए 25 और 26 को जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर संभागीय जिला मुख्यालय और अलवर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, टोंक जिला मुख्यालय पर व 27 फरवरी को भी जयपुर में नेटबंदी की जाए. इधर, देर रात भरतपुर संभागीय आयुक्त ने जिला मुख्यालय की 20 किमी की परिधि में 25-26 फरवरी को सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश दिए हैं. हालांकि, अजमेर को छोड़कर किसी अन्य जिले में इसे फॉलो नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: REET Paper Leak: RPSC के बाद अब REET पेपर लीक की खबर! परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र हल करते पकड़े गए अभ्यर्थी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget