एक्सप्लोरर

राजस्थान में 172 टोल प्लाजा पर शुरू हुई फास्टैग की सुविधा, वाहन चालकों को होंगे ये फायदे

Rajasthan News: टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा शुरू होने से वाहन चालकों का समय बचेगा. वाहन तेजी से गुजर सकेंगे. प्रदूषण में भी कमी आयेगी. यातायात का संचालन सुगम हो जायेगा.

Rajasthan News: राजस्थान में वाहन चालकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है. 172 टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा की शुरुआत हो गयी है. आगामी एक सप्ताह में 8 और टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा को एक्टिव कर देगी. प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग, प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मंत्री दीया कुमारी के नेतृत्व में टोल बूथों पर फास्टैग इंस्टालेशन का काम पूरा कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि एक वर्ष से भी कम समय में प्रदेश के 131 टोल बूथों पर फास्टैग इंस्टालेशन का कार्य पूरा कर लिया गया.

सुविधा के शुरू होने से वाहन चालकों का समय बचेगा और यातायात का संचालन भी सुगम होगा. फास्टैग सुविधा की उपलब्धता से वाहन चालकों को निर्धारित टोल दरों का ही भुगतान करना होगा. अवैध टोल वसूली पर रोक लगेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी. टोल बूथ से वाहनों का गुजर तेज हो जायेगा. ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी. नई सुविधा से राज्य की सड़कों पर टोल वसूली का सिस्टम पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगा.

फास्टैग के जरिए अवैध टोल वसूली पर लगेगी लगाम

बता दें कि राजस्थान में एनएचएआई के अलावा 186 अन्य टोल प्लाजा संचालित हैं. इनमें से आरएसआरडीसी द्वारा संचालित 39 सड़कों पर 107 टोल प्लाजा हैं. जिनमें से 103 टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा शुरू की जा चुकी है.

बाकी 4 पर आगामी एक सप्ताह में फास्टैग सुविधा शुरू करवा दी जाएगी. वहीं, राजस्थान राज्य सड़क प्राधिकरण द्वारा संचालित 22 सड़कों पर 40 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 36 टोल प्लाजा पर सुविधा उपलब्ध है और शेष 4 पर आगामी एक सप्ताह में फास्टैग सुविधा शुरू करवा दी जाएगी. वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा संचालित स्टेट बीओटी के तहत 2 टोल पर फास्टैग की सुविधा शुरू की जा चुकी है. इसके अलावा रिडकोर द्वारा संचालित 13 सड़कों पर 31 टोल प्लाजा हैं. 

ये भी पढ़ें-

जालौर में युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी, CM हेल्पलाइन पर 'लुटेरी दुल्हन' ने की शिकायत

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget