एक्सप्लोरर

उदयपुर में 500-500 के नकली नोट का जखीरा बरामद, MP से जुड़े हैं गिरोह के तार, सात गिरफ्तार

Udaipur News: उदयपुर पुलिस ने मकान पर दबिश देकर लाखों रुपये का नकली नोट और उपकरण बरामद किया है. मकान किराये पर लेकर आरोपी नकली नोट छापने का काम कर रहे थे.

Rajasthan Crime News: उदयपुर की प्रतापनगर पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दांफाश किया है. गिरोह के पास से 36 लाख 70 हजार की जाली करेंसी और प्रिंटर, कटर भी बरामद किये गये हैं. नोट पेपर  शीट, प्रिंटर और कटर का इस्तेमाल गिरोह नकली नोट बनाने में करता था. पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि इनपुट के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली नगर स्थित प्रकाश लखारा के मकान में नकली नोट बनाने का काम चल रहा है.

नकली नोट बनान के काम में किरायेदार रोनक रातलिया, राहुल लोहार और अजय भारती शामिल हैं. पुलिस ने मकान पर दबिश देकर तीनों को धर दबोचा. छापेमारी के दौरान मौके से नकली नोट और उपकरण बरामद हुए. राहुल लोहार से पूछताछ में गिरोह के और सदस्यों की जानकारी मिली.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से लखन उर्फ कालू , समीर मंसूरी, शहजाद शाह और भीलवाड़ा से बब्लू को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 10 लाख 20 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए. नकली नोट का बंडल 500-500 रुपये का है. गिरोह का सरगना राहुल लोहार है. राहुल लोहार जल्द करोड़पति बनना चाहता था. उसने घर वालों को भी मर्चेन्ट नेवी में नौकरी करने की झूठी बात बता रखा थी.

नकली नोट बनाने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

जल्द अमीर बनने की लालच में राहुल लोहार ने आर्थिक अपराधियों के साथ मेल जोल बढ़ाना शुरू किया. उसकी पहचान भीलवाड़ा के जालसाज गणेश लाल चौधरी से हुई. उसने गणेश लाल को नकली नोट छापने का प्लान बताया. राहुल लोहार ने गणेश लाल चौधरी के मार्फत प्रिंटिंग मशीन, रंगीन प्रिंटर, नोट पेपर की शीट, कटर मंगवाये. उपकरण आने के बाद राहुल लोहार ने अन्य दोस्तों को भी नकली नोट बनाने में शामिल कर लिया. पुलिस ने नकली नोट बाजार में पहुंचने से पहले गिरोह का खुलासा कर दिया. आरोपियों की पहचान राहुल लोहार, रोनक रातलिया, अजय भारती, बब्लू उर्फ समीर जाट, शहजाद शाह, समीर मंसूरी और लखन उर्फ कालू के रूप में हुई है. 

(रिपोर्ट- चेतन कुमार)

ये भी पढ़ें-

अशोक गहलोत राजस्थान की सत्ता से क्यों हुए बाहर? उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताई ये बड़ी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget