एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें- किन्हें मिला टिकट?

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. फिलहाल दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) में असदुद्दीन ओवैसी  (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी अपनी किस्मत आजमाएगी. इसका एलान खुद ओवैसी कर चुके हैं. वहीं, अब पार्टी ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी है जिसमें फतेहपुर (Fatehpur) और कामां (Kaman) सीट शामिल है. 

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को ट्वीट कर दोनों सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. ओवैसी ने लिखा, ''आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में, फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट जावेद अली ख़ान और कामां विधानसभा क्षेत्र से इमरान नवाब AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के उम्मीदवार होंगे, हमें उम्मीद है वहां की जनता हमें दुआओं और मोहब्बतों से नवाज़ेगी.''

40 सीटों पर है AIMIM की खास नजर
राजस्थान में ओवैसी की पार्टी 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इसकी पुष्टि खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जमील खान कर चुके हैं. उनका कहना है कि एआईएमआईएम पूरी मजबूती से राजस्थान में चुनाव लड़ेगी. पिलहाल पार्टी की नजर उन सीटों पर खास तौर पर है जहां मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा है.  इनमें  टोक सिटी, मेवात की कामां, किशनगढ़ बास की तिजारा, शेखावटी की सीकर, जयपुर की हवामहल, किशनपोल, आदर्शनगर, कोटा उत्तर और सवाईमाधोपुर की सीटें शामिल हैं. 

ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी और कांग्रेस में वार-पलटवार
वहीं, एआईएमआईएम की एंट्री से बीजेपी और कांग्रेस का वोट कटने की आशंका बन गई है. ऐसे में दोनों पार्टियां सतर्क भी हैं. हालांकि कांग्रेस यह दावा कर रही है कि राजस्थान में किसी तीसरी पार्टी के लिए जगह नही हैं. पार्टी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए एआईएमआईएम को बीजेपी की बी पार्टी करार दे दिया. इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि ओवैसी की सोच हमारी पार्टी से नहीं बल्कि कांग्रेस से मिलती है.

ये भी पढे़ं- Rajasthan Politics: सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से की ये कानून बनाने की अपील, बोले- ‘विश्व गुरु तब बनेंगे जब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget